ऑनलाइन क्लास में ​शिक्षिका ने वाट्सऐप ग्रुप पर लिखा 'I will join Pak army', सस्पेंड

गोरखपुर। गोरखपुर में एक निजी स्कूल की ​शिक्षिका द्ववारा ऑनलाइन क्लास के दौरान वाट्सऐप ग्रुप पर संज्ञा समझाने के लिए दिए गए उदाहरणों से विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका ने पाकिस्तान को लेकर कई उदाहरण दिए हैं, जिस पर अभिभावकों ने आपत्ति जताई हैं। मामले को तूल पकड़ता देख शिक्षिका ने तत्काल पहले वाले उदाहरण को हटा दिया। इधर, ऑनलाइन क्लास के दौरान शिक्षिका द्वारा पाकिस्तान को लेकर कही गई बातों पर स्कूल प्रबंधन की भी नजर पड़ गई, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।

Recommended Video

    UP: Online Class में School Teacher ने लिखा- I will join Pak army, सस्पेंड | वनइंडिया हिंदी
    क्या है पूरा मामला

    क्या है पूरा मामला

    जानकारी के मुताबिक 40 साल की शादाब खानम बीते शुक्रवार को कक्षा चौंथी के छात्रों का ऑनलाइन क्लास ले रही थीं। 11 साल से अंग्रेजी पढ़ा रही शादाब छात्रों को ‘अंग्रेजी व्याकरण' और वाक्य बनाना बनाना सिखा रही थीं। फ्यूचर टेंस का उदारहरण देते हुए खानम ने व्हाट्सऐप ग्रुप में लिखा कि 'I will join Pak army'...। जब बच्चों के परिजनों की नजर पड़ी तो उन्होंने शिक्षिका द्वारा दिए गए इस उदाहरण पर सवाल उठाया, लेकिन एक घंटे की क्लास में शिक्षिका ने पाकिस्तान के समर्थन में यह भी कहा कि 'Pakistan is our dear homeland', 'Rashid Minhas was a brave soldier'। जैसे ही कुछ अभिभावकों ने इसे पर ग्रुप देखा, तत्काल स्क्रीन शॉट लेकर वायरल कर दिया। इसको लेकर लोगों में रोष फैश गया।

    शिक्षिका ने दी सफाई

    शिक्षिका ने दी सफाई

    खानम ने मामले में सफाई देते हुए कहा, 'मेरा मकसद बच्चों को आसान तरीके से संज्ञा समझाना था। इसके लिए मैंने गूगल से सर्च कर सबसे छोटा उदाहरण ढूंढा। मैंने यह नहीं देखा कि पाकिस्तान है, चाइना है या फिर अमेरिका। जब बाद में मेरे संज्ञान में आया कि इससे लोगों को तकलीफ पहुंची है तो तत्काल मैंने इसे बदल दिया।'

    स्कूल प्रबंधन ने किया सस्पेंड

    स्कूल प्रबंधन ने किया सस्पेंड

    स्कूल के निदेशक गोरख सिंह ने इस पूरे मामले पर कहा कि ‘हमने शिक्षिका को अप्वाइंट किया था, क्योंकि वो काफी पढ़ी-लिखी थीं। उन्होंने छात्रों को पढ़ाते वक्त विवादास्पद वाक्य लिखे। हमने तुरंत उन्हें नोटिस भिजवाया और जांच के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया है। डीआईओएस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में स्कूल प्रबंधन को नोटिस भेजा है और अपनी बात रखने के लिए कहा है। जांच के बाद हम शिक्षिका पर कानूनी एक्शन भी ले सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+