Gorakhpur Airport: समर शेड्यूल की हो रही शुरुआत, बढ़ेगी उड़ानों की संख्या

समर शेड्यूल की शुरुआत 27 मार्च से हो रही है। इसमें कई उड़ानों की संख्या बढ़ जाएगी।

air

Gorakhpur News: गोरखपुर एयरपोर्ट से जल्द ही उड़ानों की संख्या बढ़ने वाली है। 27 मार्च से समर शेड्यूल की शुरुआत हो रही है। जो 26 अक्टूबर 2023 तक प्रभावी रहेगा। इसमें उड़ानों की संख्या बढ़ने के साथ ही समय सारणी में भी परिवर्तन होगा। इसके साथ ही गोरखपुर से कोलकाता के लिए एक और फ्लाइट की शुरुआत होगी।

जानकारी के मुताबिक, विमानन कंपनी एलायंस एयर गोरखपुर से कोलकाता के लिए उड़ान का प्रस्ताव दिया है। यह उड़ान समर शेड्यूल में शुरु होगी । मौसम परिवर्तन को देखते हुए एयरपोर्ट अथारिटी ने हवाई उड़ानों का शेड्यूल जारी करने की योजना बनाई है। जो इसी 27 मार्च से प्रभावी हो रहा है।

इस समय गोरखपुर से प्रतिदिन दस विमान कई जगहों के लिए उड़ान भर रहे हैं। दिल्ली, मुबंई, हैदराबाद, लखनऊ, कोलकाता, प्रयागराज के लिए हवाई सेवा दी जा रही है। समर शेड्यूल में में उड़ानों की संख्या 11 हो जाएगी। शेड्यूल तय होने के बाद टिकट की बुकिंग शुरू हो जाएगी।

एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार द्विवेदी ने बताया कि 27 मार्च से समर शेड्यूल लागू होगा। जिसमें कई विमानों के समय परिवर्तित किए जाएंगे। डीजीसीए से अनुमति मिलते ही नया शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

Recommended Video

    गोरखपुर: गुरु गोरक्षनाथ घाट पर लोग लेता है नौका विहार का आनंद, देखें वीडियो

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+