Success Story: DDU University के प्रोफेसर ने ऐसे बढ़ाया विश्वस्तर पर मान, हासिल की यह बड़ी उपलब्धि

Success Story DDU University Gorakhpur Professor News Hindi Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अम्बरीश श्रीवास्तव ने विश्व स्तर पर गोरखपुर का मान बढ़ाया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव द्वारा विकसित शोध कार्य "Polynuclear Superalkalis for Hydrogen Storage and its Method of Preparation" शीर्षक से भारत सरकार द्वारा पेटेंट के रूप में प्रकाशित किया गया है।इस शोध को हाइड्रोजन भंडारण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

DDU UNIVERSITY

शोध में ऐसे पॉलीन्यूक्लियर सुपरअल्कलाइज़ (Polynuclear Superalkalis) यौगिकों का विकास किया गया है जो हाइड्रोजन गैस के सुरक्षित, स्थिर और उच्च दक्षता वाले भंडारण की क्षमता रखते हैं।
इससे उच्च भंडारण क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। हाइड्रोजन रिसाव की संभावना कम होगी। वाणिज्यिक उपयोग बेहतर होगा।

इस उपलब्धि पर कुलपति प्रोफेसर पूनम टण्डन ने डॉ. अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि
"यह विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। डॉ. अम्बरीश का यह शोध कार्य न केवल संस्थान की शोध गतिविधियों को नई ऊँचाई प्रदान करेगा, बल्कि राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों में भी योगदान देगा। "

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+