UP: नशीली दवाओं के अंतरराष्ट्रीय गैंग के दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल से है यह लिंक
यूपी एसटीएफ ने नशीली दवाओं के अंतरराष्ट्रीय गैंग के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों नेपाल के रहने वाले हैं।

Gorakhpur News: गोरखपुर में यूपी एसटीएफ ने नशीली दवाओं के अंतरराष्ट्रीय गैंग का खुलासा किया है। टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों नेपाल के रहने वाले हैं। जो बांग्लादेश सहित पूरे देश में नशीली दवाओं का गोरखधंधा करते हैं। गोरखपुर कैंट पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ केेस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ ने जिन दो तस्करों को गिरफ्तार किया है वो नेपाल के गुलरिहा वार्ड नंबर 6, बर्दिया के रहने वाले वाले हैं। सरफराज का बलिया में भी घर है। ये दोनों नशीली इंजेक्शन की खेप को साउंड बॉक्स के बीच में छिपाकर रखा था। इनके पास से नेपाली करेंसी, 4270 वॉयल डायजापाम इंजेक्शन के 1195 वॉयल, ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन (नॉर्फिन) के 1598 वॉयल, प्रोमेथाजाइन हाईड्राक्लोलाइड इंजेक्शन (फेनेर्गेन) 1485 वॉयल बरामद हुए हैं। यह सभी इंजेक्शन एबॉट कंपनी के हैं और यूपी में पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। तस्करों के पास से नेपाली और इंडियन करेंसी, 4 मोबाइल, नेपाल की नागरिकता प्रमाण पत्र, दो वीजा, एक बैग, साउंड बाक्स और एक चेकबुक भी बरामद हुआ है।
एसटीएफ इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि नशीली दवाओं के बिहार, उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य जगहों पर तस्करी की सूचना मिल थी। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दो तस्कर बिहार से नशीली इंजेक्शन का खेप लेकर बहराइच के रास्ते नेपाल जाने वाले हैं। दोनों अभी कैंट इलाके के रेल म्यूजियम स्थित पांडेय पेट्रोल पंप के पास मौजूद हैं। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications