Chaitra Navratri 2023 : पांचवे दिन गोरखनाथ मंदिर में स्कंदमाता की हुई विशेष पूजा
गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में रविवार को चैत्र नवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना की गयी।

Gorakhpur News: वासंतिक नवरात्र के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित कालीमंदिर, दुर्गा मंदिर तथा आवास स्थित शक्तिपीठ में विधि विधान से आज स्कंदमाता की पूजा की गई । सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी मां स्कंदमाता है मान्यता है कि मां अपने भक्तों की रक्षा पुत्र के समान करती हैं।
भगवान स्कंद कुमार कार्तिकेय की माता होने के कारण इन्हें स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है। माँ स्कंदमाता की चार भुजाएँ हैं। इनके दाहिनी तरफ की ऊपर की भुजा, जो ऊपर की ओर उठी हुई है, उसमें कमल पुष्प है। दाईं तरफ की नीचे वाली भुजा वरमुद्रा में और ऊपर वाली भुजा जो ऊपर की ओर उठी है उसमें भी कमल पुष्प लिए हुए हैं। ये कमलासन पर विराजमान रहती हैं। जिस कारण इन्हें पद्मासना देवी भी कहा जाता है और सिंह इनका वाहन है।
गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ जी ने आरती किया। आचार्य अश्वनी त्रिपाठी ने पूजा व आरती कराया। इसके पूर्व सायं 4 बजे से परिसर स्थित विभिन्न मंदिरों में मां दुर्गा का पाठ आचार्य अश्वनी त्रिपाठी जी के नेतृत्व में डॉ रोहित मिश्रा, आचार्य पुरुषोत्तम चौबे, नित्यानंद त्रिपाठी, शुभम मिश्रा ,आचार्य शशांक पाण्डेय, अनुराग मिश्र, मयंक त्रिपाठी इत्यादि पंडितों ने किया।
इस अवसर पर विनय गौतम रुपेश मिश्रा, रूद्रेश त्रिपाठी, द्वारिक नाथ पाण्डेय, गौरव तिवारी, अनुभव पाठक, बांके बिहारी शुक्ल, कर्तव्यू पाण्डेय उपस्थित रहे। उपस्थित जनों में प्रसाद वितरण किया गया।












Click it and Unblock the Notifications