'चापलूसों से घिरे हुए हैं अखिलेश', गोरखपुर पहुंचे शिवपाल यादव ने मैनपुरी उपचुनाव को लेकर और क्या कहा ?

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 10 अक्तूबर को निधन हो गया था। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। पांच दिसंबर को मैनपुरी लोकसभा सीट पर मतदान होगा। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव को महीना भर भी नहीं है और राजीतिक बयानबाज़ी का दौर शुरू हो गया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने आज गोरखपुर में एक बार फिर से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह चापलूसों से घिरे हुए हैं।

Recommended Video

      Mainpuri में Tej Pratap Yadav का नाम फाइनल, Shivpal Yadav करेंगे समर्थन ? | वनइंडिया हिंदी *News
      Shivpal Yadav big statement on nephew Akhilesh yadav

      अखिलेश यादव चापलूसे से घिर गए हैं
      प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने आज गोरखपुर में एक बार फिर से अपने भतीजे और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमलावर होते हुए कहा कि वह चापलूसे से घिर गए हैं। मेरे साथ असली समाजवादी लोग हैं, यहां कोई लालची नहीं है। हमारे साथ जितने भी लोग हैं सब वफादार लोग हैं। हमारी ही असली समाजवादी पार्टी है। मैनपुरी के लोकसभा उपचुनाव पर कहा कि यह देश और प्रदेश की तकदीर का फैसला करेगा। वहीं तेज प्रताप के समर्थन पर शिवपाल ने गोलमोल जवाब दिया, कहा पहले सपा की तरफ से नाम जाने दो। खुद के चुनाव मैदान में उतरने पर कहा कि अभी फैसला आने दीजिए फिर देखेंगे। साथ ही अपर्णा यादव के भाजपा से मैनपुरी से चुनाव लड़ने पर शिवपाल ने चुप्पी साध ली।
      गोरखपुर पहुंचे प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव गोरखपुर के विभिन्न चौराहों पर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया वहीं मोहद्दीपुर में सर्व समाज सेवा संस्थान के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। सर्वसमाज सेवा संस्थान के प्रबंधक धीरज गुप्ता ने बताया कि आज प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का मोहद्दीपुर हमारे कार्यालय पर आगमन हुआ और उन्होंने असहाय गरीब और विकलांग लोगों में कंबल वितरित किया।

      Shivpal Yadav big statement on nephew Akhilesh yadav

      शिवपाल यादव मैनपुरी से लड़ेंगे चुनाव या नहीं?
      सपा से अलग होकर पार्टी बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव बीते विधानसभा चुनाव में सपा के नजदीक आ गए थे। परंतु चुनावों के बाद संबंधों में फिरसे खट्टास देखने को मिली। इसके बाद शिवपाल यादव ने 2024 के मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे। कई बार कहा था कि यदि नेताजी चुनाव लड़ेंगे तो वह मैदान में नहीं उतरेंगे। परंतु अब नेताजी के निधन के बाद हालात बदल गए हैं। सपा में इसी बात को लेकर मंथन जारी है कि मैनपुरी से किसे चुनाव मैदान में उतारा जाए। पार्टी सूत्रों का मानना है कि अगर शिवपाल अपना मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ने का दावा छोड़ते हैं तभी सपा व उनकी नजदीकी हो सकती है। कहा जा रहा है कि मुलायम के न रहने के बाद अब दोनों में दूसरी कम हुई है। सूत्रों के मुताबिक शिवपाल ने चुनाव के मैदान में उतरने से मन तो कर दिया है और तेज प्रताप का नाम फ़िलहाल सबसे ऊपर चल रहा है, हालाँकि राजनीती में कोनसा मोहरा कोनसी चाल चल देगा यह कह पाना बहुत मुश्किल है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+