गोरखपुर: दस सालों से चल रहा था नशीली दवाओं का काला कारोबार
गोरखपुर के भलोटिया मार्केट के व्यापारी अमित व आशीष गुप्ता लगभग दस साल से नशीली दवाओं के काले कारोबार में लगे हैं।हैरान करने वाली बात यह है कि क्या ड्रग व नारकोटिक्स विभाग को इसकी भनक नहीं थी? इतने लंबे समय से यह कारोबार
गोरखपुर,8अगस्त: गोरखपुर के भलोटिया मार्केट के व्यापारी अमित व आशीष गुप्ता लगभग दस साल से नशीली दवाओं के काले कारोबार में लगे हैं।हैरान करने वाली बात यह है कि क्या ड्रग व नारकोटिक्स विभाग को इसकी भनक नहीं थी? इतने लंबे समय से यह कारोबार चल रहा था और आला अधिकारी मौज में थे।देश के युवाओं को में नशे का जहर घोलने का असल जिम्मेदार कौन है?इसकी भी जांच होनी चाहिए।

जानकारी के मुताबिक नशीली दवाओं के कारोबार में भालोटिया मार्केट के आशीष मेडिकल एजेंसी और आशीष ट्रेडर्स के नाम खुलकर सामने आए हैं। इनके संचालक आशीष गुप्ता और अमित गुप्ता हैं। दोनों सगे भाई हैं। आरोप है कि सगे भाई अलग-अलग डिपो से नशीली दवाओं की खेप मांगाकर इकट्ठा करते थे, फिर अलग-अलग शहरों में भेजकर मोटी कमाई करते थे। इस मामले में दो दवा व्यापारियों के खिलाफ संतबीरनगर में मुकदमा दर्ज हुआ है। पांच और व्यापारियों के खिलाफ जांच चल रही है। जल्द ही शिकंजा कसा जाएगा।
पिछले 10 सालों से यह कारोबार चल रहा था। दोनों भाई बिना डरे आराम से नशीली दवाओं का कारोबार कर रहे थे।और डरे भी क्यों जिले के आला अधिकारियों से इनके अच्छे संबंध थे। ड्रग विभाग से लेकर नारकोटिक्स तक इनका सारा काम आराम से मैनेज हो जा रहा था। इस बार मामला इनकी पहुंच से दूर का था।इन आलाधिकारियों के हाईकमान को इसकी जानकारी हो चुकी थी। ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह ने कहा कि नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की छानबीन की जा रही है।किसी भी आरोपी को नहीं छोड़ा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications