UP : साइबर क्राइम को दे रहे थे बढ़ावा, झारखण्ड से आकर गोरखपुर में दे रहे थे घटना को अंजाम, 7 गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने शनिवार को चोरी करने वाले गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया। सभी झारखण्ड के रहने वाले हैं।

police

Gorakhpur News : गोरखपुर पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक बाल अपचारी भी शामिल है। सभी झारखण्ड के रहने वाले हैं। वह देश के कई राज्यों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। सार्वजिनक जगहों को यह अपना निशाना बनाते हैं। इस गैंग में बच्चों को सेलरी देकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। यह गैंग राहगीरों,यात्रियों को अपना निशाना बनाकर मोबाइल व रुपए चुरा लेते थे।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई कि अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में गोरखपुर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इन अरोपियों में मनोज मण्डल उर्फ बाटू पुत्र बेचन मण्डल निवासी महराजपुर नया टोला तलझाड़ी जिला साहबगंज झारखण्ड, सुनील महतो पुत्र स्व0 सियाराम महतो निवासी महराजपुर नया टोला थाना तलझाड़ी जिला सा़्ुहबगंज झारखण्ड, परन कुमार पुत्र स्व0 दाताराम नोनिया निवासी तिनपहाड़ टोला बाबूपुर थाना तिनपहाड़ जिला साहबगंज झारखण्ड, करन कुमार पुत्र स्वर्गीय दाताराम नोनिया निवासी तिलपहाड़ टोला बाबूपुर थाना तिलपहाड़ जिला साहबगंज झारखण्ड , तेतर महतो पुत्र स्व0 गोरख महतो निवासी महराजपुर नया टोला थाना तलझाड़ी जिला साहबगंज झारखण्ड, मोहम्मद सज्जाम अंसारी पुत्र जहांगीर निवासी ग्राम सकरी गली टोला बरी भगिया मारी थाना तलझाड़ी जिला साहबगंज झारखण्ड शामिल हैं। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इनके पास से 11 मोबाइल ,77 सौ नगद रुपए व तीन सौ ग्राम नशीला पावडर प्राप्त किया गया है।

चोरी करने के लिए देते थे 10 से 12 हजार रुपए
एसपी सिटी ने बताया कि यह गैंग योजनाबद्ध तरीके से चोरी करता था। यह लोग गरीब बच्चों को चोरी के लिए दस से बारह हजार रुपए प्रतिमाह देते हैं। यह लोग किसी बड़े शहर को टारगेट कर आस-पास के कई जिलों में घटना को अंजाम देते थे।

यात्रियों को करते हैं टॉरगेट
इस गैंग के टारगेट पर पैसेंजर्स भी होते थे। यह लोग पहले उनसे जान- पहचान करके दोस्ती करते थे, फिर उन्हें खाने की चीज में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर देते थे। इसके बाद यह गैंग उनके मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी कर फरार हो जाता था।

Recommended Video

    गाेरखपुर: योगी सरकार में बढ़ी है महिलाओ की सुरक्षा, देंखे यह रिपोर्ट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+