Gorakhpur News: सपा सुप्रीमो Akhilesh Yadav ने महारैली को किया संबोधित, जनता से की यह खास अपील
Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व सीएम अखिलेश यादव शनिवार को गोरखपुर दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने सहजनवां में आयोजित महारैली को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने जनता से कई खास अपील भी की। लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव की यह रैली काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सपा सुप्रीमो में गोरखपुर से ही बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी साधने का प्रयास किया।
सहजनवां क्षेत्र के भीटी रावत स्थित शारदा प्रसाद रावत महाविद्यालय में पहुंचे। उन्होंने रेशमा रावत की प्रतिमा का अनावरण और कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय महारैली को संबोधित किया। पूर्व सीएम निजी विमान से सुबह 10:50 बजे एयरपोर्ट पहुंचें। वहां से कार से 11.30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

महारैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि नाई समाज के लोगों का समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान है। इनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। हमारे नाई समाज के लोगों ने लिखा है, नारे लगाए हैं, मैं देख रहा हूं कि गर्व से कहो हम नाई हैं। हमारे समाजवादी साथी इनको जोड़ते हुए कहेंगे गर्व है कि हमारे ये भाई हैं।अखिलेश यादव ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ही आमजन की पार्टी है। यह गरीबों व जरुरतमंदों के हितों के लिए हमेशा से कार्य कर रही है।
जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय महारैली के माध्यम से लोकसभा चुनाव को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अति पिछड़ा को साधने का प्रयास किया। नाई महासभा की ओर से यूपी में प्रस्तावित चार महारैली की शुरुआत गोरखपुर से ही किए जाने का उद्देश्य गोरखपुर से सटे बिहार के जिलों के अति पिछड़ों को भी साधना है।












Click it and Unblock the Notifications