Gorakhur News: अब नगर निगम का हिस्सा होगा सहारा स्टेट,हजारों परिवारों को मिलेगी यह सुविधा

गोरखपुर के सहारा स्टेट में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब यह स्टेट नगर निगम का हिस्सा होगा। इसके साथ ही नगर निगम की तरफ से मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ भी यहां के छह हजार परिवारों को मिलेगा।

Gorakhpur News: गोरखपुर के सहारा स्टेट में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब यह स्टेट नगर निगम का हिस्सा होगा। इसके साथ ही नगर निगम की तरफ से मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ भी यहां के छह हजार परिवारों को मिलेगा।

nagar nigam

नगर आयुक्त अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि सहारा स्टेट को नगर निगम में शामिल कर लिया गया है।
नगर निगम का हिस्सा होते ही यहां कई वर्षों से चली आ रही सड़क,नाली सहित अन्य कई चीजों की मांग अब जल्द ही पूरी हो जाएंगी। इसके साथ ही यहां के नागरिक कई अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।उन्होंने बताया कि कॉलोनी के लोगों का नाम नगर निगम की मतदाता सूची में भी शामिल कराया जाएगा। कॉलोनी को गोपलापुर वार्ड में शामिल कर निगम के दस्तावेजों में इसका नाम गोपलापुर सहारा एस्टेट दर्ज किया गया है। साथ ही कॉलोनी कीसफाई एवं डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन भी शुरू कर दिया गया। सहारा स्टेट का निर्माण 2002 में शुरू हुआ था।

गोरखपुर के नगर आयुक्‍त अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम में शामिल होने के पश्चात कई वर्षो से चली आ रही यहां के लोगों की मागं पूरी हुई है। नगर निगम जल्द से जल्द यहां के लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+