Gorakhpur Railway: रेलवे सुरक्षा बल ने चार लावारिस लड़कियों को किया चाइल्ड लाइन के हवाले

रेलवे सुरक्षा बल लगातार अभियान चलाकर प्लेटफार्मों व ट्रेनों में मिलने वाले लावारिस लड़का व लड़कियों को उनके परिजनों या चाइल्ड लाइन के हवाले कर रहा है। पिछले चार दिनों में चार से अधिक लावारिस लोगों को चाइल्ड लाइन के हवाले

गोरखपुर,2अगस्त: रेलवे सुरक्षा बल लगातार अभियान चलाकर प्लेटफार्मों व ट्रेनों में मिलने वाले लावारिस लड़का व लड़कियों को उनके परिजनों या चाइल्ड लाइन के हवाले कर रहा है। पिछले चार दिनों में चार से अधिक लावारिस लोगों को चाइल्ड लाइन के हवाले किया जा चुका है।

rpf
जानकारी के मुताबिक,29 जुलाई को रेलवे सुरक्षा बल गोारखपुर ने गश्त के दौरान प्लेटफार्म संख्या 02 पर 12 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली, जिसे चाइल्ड लाइन, गोरखपुर को सुपुर्द किया गया। 31 जुलाई को रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर स्कोर्ट पार्टी द्वारा गाड़ी संख्या 12565 से 15 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में रेस्क्यू किया गया, जिसे चाइल्ड लाइन, गोरखपुर को सुपुर्द किया गया। रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर को निगरानी के दौरान प्लेटफार्म संख्या 02 पर 16 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली, जिसे चाइल्ड लाइन, गोरखपुर को सुपुर्द किया गया। रेलवे सुरक्षा बल, बस्ती द्वारा गाड़ी संख्या 19037 के जनरल कोच से 16 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में रेस्क्यू किया गया, जिसे चाइल्ड लाइन, बस्ती को सुपुर्द किया गया। 30 जुलाई को रेलवे सुरक्षा बल, लखनऊ को गश्त के दौरान मेन गेट से 10 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला, जिसे चाइल्ड लाइन, लखनऊ को सुपुर्द किया गया। 29 जुलाई को रेलवे सुरक्षा बल, ऐशबाग द्वारा गाड़ी सं. 02563 से 23 वर्ष के एक व्यक्ति को उतारा गया, जिसे उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

Delhi Metro Rail : द्वारका से नोएडा को जोड़ने वाली ब्लू लाइन पर मेट्रो सर्विस देरी से चल रही
इसी क्रम में ,31 जुलाई को रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेल पुलिस, देवरिया द्वारा मुखबीर की सूचना पर अपराधिक निगरानी के दौरान एक व्यक्ति को यात्रियों से चोरी किए हुए मोबाइल एवं सामानों के साथ गिरफ्तार किया गया।29 जुलाई को मण्डल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा गाड़ी सं. 15160 स्कोर्ट पार्टी द्वारा यात्री का छूटा हुआ एक बैग बरामद कर बलिया पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। मण्डल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा गाड़ी संख्या 12004 से एक यात्री का छूटा हुआ एक बैग बरामद कर लखनऊ पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। 30 जुलाई को रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी द्वारा गाड़ी सं. 15909 से एक बैग लावारिस हालत में बरामद कर गोण्डा पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। रेल मदद की सूचना पर गाड़ी सं. 20504 से यात्री का एक छूटा हुआ बैग बरामद कर सीवान पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। रेल मदद की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर द्वारा गाड़ी सं. 15010 से यात्री का एक छूटा हुआ बैग बरामद कर गोरखपुर पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। रेलवे सुरक्षा बल, लखनऊ द्वारा गाड़ी सं. 15012 से यात्री का एक छूटा हुआ बैग बरामद कर गोरखपुर पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+