Road Accident: गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर भीषड़ सड़क हादसा, बाइक सवार 4 युवकों की मौत
Gorakhpur News Hindi Uttar Pradesh: गोरखपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोरखपुर वाराणसी मार्ग पर बड़हलगंज के समीप कार और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि एक युवक ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार हवा में उछल गए और कार की बोनट में फंसकर घिसटते रहे।
कार और बाइक की इस भीषण भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक कई फुट तक हवा में उछल गए। वहीं दो कार की बोनट में फंसकर कई मीटर तक घिसटते रहे। जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक सिधुवापर ग्राम सभा के गरथौली गांव के रहने वाले थे। इनमें से तीन प्रद्युमन, सुनील और अरविंद एक ही परिवार के थे। वहीं चौथा, राहुल उनका दोस्त था। सभी किसी काम से गोरखपुर जा रहे थे।

थानाध्यक्ष बड़हलगंज ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा। तीन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि एक ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications