गोरखपुर में जमीन के सर्किल रेट में नहीं होगी बढ़ोतरी,आमजन को राहत
जमीन खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। गोरखपुर में जमीन के सर्किल रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं गयी है।लगातार सात सालों में रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

गोरखपुर,20 जुलाई:जमीन खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। गोरखपुर में जमीन के सर्किल रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं गयी है।लगातार सात सालों में रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
जबकि मंडल के अन्य जिलों देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज में सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी चल रही है। प्रस्तावित रेट पर अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है लेकिन जल्द ही डीएम के स्तर से मंजूरी मिल जाने की उम्मीद है। क्योंकि, शासन के निर्देशानुसार एक अगस्त से नया सर्किल रेट लागू किया जाना है।
वर्ष 2022-23 के लक्ष्य में भी करीब 77 करोड़ की वृद्धि की गई है। बढ़ते लक्ष्य को देखते हुए ही रजिस्ट्री विभाग इस बार सर्किल रेट में 50 फीसदी तक की वृद्धि करने की तैयारी में था मगर उनकी उम्मीद पर पानी फिर गया। वहीं, जमीन के बाजार दर में लगातार वृद्धि होने के बाद भी रजिस्ट्री के समय आम आदमी को डीएम सर्किल रेट के हिसाब से ही स्टांप जमा करना होगा।
सीएम सिटी में कई विकास कार्य चल रहे हैँ।इन्हीं कारणों से सर्किल रेट नहीं बढ़ी है।गोड़धोइया नाले के निर्माण एवं सुंदरीकरण के लिए अधिगृहीत की जाने वाली जमीन पर मुआवजे के तौर पर करीब 700 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। इसी तरह कई कार्य किए जा रहे है।
डीएम कृष्णा करूणेश ने कहा कि गोरखपुर जिले के विकास के लिए कईऐसी सरकारी योजनाएं हैं जो संचालित हो रही हैं या पाइपलाइन में है, उनके लिए जमीन की जरूरत पड़ेगी। सर्किल रेट बढ़ने से इन योजनाओं की कीमत बढ़ जाएगी। शासन पर भार बढ़ेगा। इन्हीं वजहों से इस साल भी सर्किल रेट में वृद्धि नहीं करने का निर्णय किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications