Gorakhpur News: विकसित होगा राप्ती रिवर फ्रंट, जीडीए को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
Gorakhpur News: सीएम सिटी गोरखपुर की तस्वीर योगी आदित्यनाथ के सूबे का मुखिया बनने के बाद लगातार बदली है। इसी क्रम में पर्यटन को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अब यहां राप्ती रिवर फ्रंट को विकसित किया जाएगा। इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी जीडीए को मिली है।
इस कार्य के लिए जीडीए ने कंसल्टेंट नियुक्त करना भी शुरु कर दिया है। इसके लिए रिक्वेस्ट फाॅर प्रपोजल (आरएफपी) जारी किया जा चुका है। 30 जनवरी तक इच्छुक फर्में इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। उम्मीद है कि राजघाट से डोमिनगढ़ के बीच इसका विकास किया जा सकता है। इस योजना के तहत जगह-जगह घाट बनाए जाएंगे। पार्कों का भी विकास किया जाएगा।

प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि आरएफपी जारी होने के बाद लगभग चार फर्मों की ओर से रुचि दिखाई गई है। 23 जनवरी को प्री बिड मीटिंग भी हो चुकी है। फर्मों की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की अपील की गई है। जीडीए की ओर से डीपीआर तैयार कर सिंचाई विभाग को सौंप दिया जाएगा। निर्माण कार्य सिंचाई विभाग की ओर से कराया जाएगा।
जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि राप्ती रिवर फ्रंट विकसित करने के लिए जीडीए द्वारा डीपीआर तैयार किया जाएगा। इसके लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।












Click it and Unblock the Notifications