अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस का किशनगढ़ स्टेशन पर होगा ठहराव, इस रुट पर होगा स्पीड ट्रायल
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर- अहमदाबाद एक्सप्रेस का ठहराव किशनगढ़ स्टेशन पर किया है। यात्रा से पूर्व यहां देखें पूरी अपडेट।

Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे के किशनगढ़ स्टेशन पर 19409-19410 अहमदाबाद-गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस का 25 मार्च,2023 से 6 माह के लिये प्रायोगिक ठहराव किया है।
19409 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 मार्च,2023 से किशनगढ़ स्टेशन पर 18.43 बजे पहुंचकर 18.45 बजे छूटेगी । इसी प्रकार वापसी यात्रा में 19410 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस 25 मार्च,2023 से किशनगढ़ स्टेशन पर 02.02 बजे पहुंचकर 02.04 बजे पहुंचेगी ।
इस रुट पर होगा स्पीट ट्रायल
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वाराणसी मण्डल के रामनाथपुर-झूसी खण्ड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल 29 मार्च, 2023 को इस दोहरीकृत एवं विद्युतीकृत रेल खण्ड का निरीक्षण करेंगे तथा स्पीड ट्रायल किया जायेगा।
रेल प्रशासन की आमजन से अनुरोध है कि निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान इस दोहरीकृत एवं विद्युतीकृत रेल लाइन पर न तो स्वयं जायें, न ही अपने पशुओं को रेलपथ पर जाने दें।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा मेें उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता के लिये आधारभूत संरचना में निरन्तर वृद्धि की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में पूर्वाेत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल के बनारस-प्रयागराज रेल खण्ड के रामनाथपुर-झूसी स्टेशनों के मध्य पैच दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। बनारस से प्रयागराज रामबाग की दूरी 120.20 किमी. है। रामनाथपुर-झूसी के मध्य दोहरीकरण कार्य पूरा हो जाने पर 120.20 किमी. में से 115 किमी. दोहरीकरण का कार्य पूरा हो जायेगा। फलस्वरूप इस बीच गाड़ियों की क्राॅसिंग न होने के कारण परिचालन समय में बचत होगी, जिससे गाड़ियाँ तीव्र गति से चलेगी तथा अधिक गाड़ियों का चलाने का मार्ग प्रशस्त होगा। परिणामस्वरूप यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा मिलेगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications