Indian Railway: इन एक्सप्रेस ट्रेनों का प्रायोगिक ठहराव अगले आदेश तक रहेगा जारी, देखें पूरी अपडेट
Indian Railway News Gorakhpur: रेलवे ने यात्री जनता की सुविधा के लिए चार जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों का विभिन्न स्टेशनों पर पूर्व से दिया जा रहा प्रायोगिक ठहराव अगले आदेश तक जारी रखने का निर्णय लिया है। यात्रा से पूर्व यहां पूरी अपडेट देख सकते हैं।
-11071/11072 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का नांदगांव स्टेशन पर 08 अप्रैल,2023 से दिया जा रहा प्रायोगिक ठहराव अगले आदेश तक जारी रहेगा ।
-22537/22538 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस का नांदगांव स्टेशन पर 08 अप्रैल,2023 से दिया जा रहा प्रायोगिक ठहराव अगले आदेश तक जारी रहेगा ।

-12511/12512 गोरखपुर-कोचूवेली-गोरखपुर त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस का हिंगनघाट स्टेशन पर 29 मई,2023 से दिया जा रहा प्रायोगिक ठहराव अगले आदेश तक जारी रहेगा ।
-12511/12512 गोरखपुर- कोचूवेली-गोरखपुर त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस का पंढुरना स्टेशन पर 31 मई,2023 से दिया जा रहा प्रायोगिक ठहराव अगले आदेश तक जारी रहेगा ।
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़, आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार की रोकथाम सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में 17 अगस्त, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, बहराइच एवं अपराध आसूचना शाखा, गोण्डा द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर इटवा सिद्धार्थ नगर से रेल आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त तीन व्यक्तियों को व्यक्तिगत यूजर आईडी पर बने 29 ई टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया।
17 अगस्त, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, मनकापुर को प्लेटफार्म संख्या-02 पर 10 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में बैठा मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन गोण्डा को सुपुर्द किया गया। 17 अगस्त, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी को गाड़ी संख्या-15040 में 07 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में बैठी मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को चाइल्ड लाइन कन्नौज को सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications