Indian Railway Update : कई ट्रेनों का बदला मार्ग,कुछ हुईं निरस्त,यहां देखें पूरी लिस्ट
Railway Update Gorakhpur:
Railway Update Gorakhpur: रेलवे त्योहारों के मद्देनजर कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसी क्रम में रेलवे एक और पूजा स्पेशल ट्रेन चला रहा है।यह ट्रेन है 04016/04015 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस ।इसका संचालन 23 एवं 26 अक्टूबर को आनन्द विहार टर्मिनस से तथा 24 एवं 27 अक्टूबर को सहरसा से 02 फेरे के लिये किया जायेगा। इसके साथ ही गोमतीनगर से 12 अक्टूबर को प्रस्थान करने वाली 15082 गोमतीनगर-नकहा जंगल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा
04016 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा पूजा विशेष गाड़ी 23 एवं 26 अक्टूबर, 2022 को आनन्द विहार टर्मिनस से 15.25 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 17.50 बजे, बरेली से 20.12 बजे, सीतापुर से 23.30 बजे, दूसरे दिन गोंडा से 02.20 बजे, गोरखपुर से 05.10 बजे, सीवान से 07.02 बजे, छपरा से 08.25 बजे, हाजीपुर से 09.45 बजे, मुजफ्फरपुर से 10.40 बजे, समस्तीपुर से 11.45 बजे, बरौनी से 12.55 बजे, बेगूसराय से 13.17 बजे, खगड़िया से 14.02 बजे तथा सिमरी बख्तियारपुर से 15.05 बजे छूटकर सहरसा 16.00 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा
वापसी यात्रा 04015 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी 24 एवं 27 अक्टूबर, 2022 को सहरसा से 19.00 बजे प्रस्थान कर सिमरी बख्तियारपुर से 19.22 बजे, खगड़िया से 20.22 बजे, बेगूसराय से 20.54 बजे, बरौनी से 21.35 बजे, समस्तीपुर से 22.30 बजे, मुजफ्फरपुर से 23.25 बजे, दूसरे दिन हाजीपुर से 00.20 बजे, छपरा से 02.10 बजे, सीवान से 03.02 बजे, गोरखपुर से 05.10 बजे, गोंडा से 07.45 बजे, सीतापुर से 11.00 बजे, बरेली से 15.37 बजे तथा मुरादाबाद से 17.20 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 20.10 बजे पहुंचेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के आनन्दनगर-गोंडा खण्ड पर गैंजहवा-कौवापुर स्टेशनों के मध्य भारी वर्षा एवं बाढ़ के कारण जलस्तर में वृद्धि को देखते हुये गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन,शार्ट ओरिजिनेशन एवं मार्ग परिवर्तन किया जाएगा।
निरस्त ट्रेन
-गोमतीनगर से 12 अक्टूबर को प्रस्थान करने वाली 15082 गोमतीनगर-नकहा जंगल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
शार्ट टर्मिनेशन व शार्ट ओरिजिनेशन
- गोरखपुर से 12 अक्टूबर को प्रस्थान करने वाली 05447 गोरखपुर-सुभागपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी बढ़नी स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट की जायेगी एवं बढ़नी-सुभागपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
- गोंडा से 12 अक्टूबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05376 गोंडा-नकहा जंगल अनारक्षित विशेष गाड़ी बढ़नी स्टेशन से चलायी जायेगी एवं गोंडा-बढ़नी के मध्य निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन
- गोरखपुर से 12 अक्टूबर को प्रस्थान करने वाली 15067 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के रास्ते चलायी जायेगी।
- पनवेल से 10 अक्टूबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के रास्ते चलायी जा रही है।
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल पर सुरेमनपुर स्टेशन यार्ड के रिमाडलिंग के परिप्रेक्ष्य में प्री-नान इण्टरलॉक एवं नान इण्टरलॉक कार्य के कारण सीवान से 14 से 20 अक्टूबर तक प्रस्थान करने वाली 05146 सीवान-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications