Indain Railway: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र के यात्रियों को राहत देगी यह समर स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पूणे- गोरखपुर समर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पूणे- गोरखपुर एक्सप्रेस समर स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया है। इससे उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश के यात्रियों को राहत मिलेगी। उपरोक्त जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
पूणे- गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन रेलवे 01431- 01432 पूणे-गोरखपुर-पूणे साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाडी का संचलन पूणे से 21, 28 अप्रैल, 05, 12, 19, 26 मई तथा 02, 09 एवं 16 जून, 2023 दिन प्रत्येक शुक्रवार को तथा गोरखपुर से 22, 29 अप्रैल, 06, 13, 20, 27 मई तथा 03, 10 एवं 17 जून, 2023 दिन प्रत्येक शनिवार को 09 फेरों के लिये किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।
01431 पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाडी 21, 28 अप्रैल, 05, 12, 19, 26 मई तथा 02, 09 एवं 16 जून, 2023 दिन प्रत्येक शुक्रवार को पूणे से 16.15 बजे प्रस्थान कर दौंड से 17.20 बजे, अहमदनगर से 18.50 बजे, बेलापुर से 19.52 बजे, कोपरगांव से 20.33 बजे, मनमाड से 22.00 बजे, दूसरे दिन भुसावल से 00.20 बजे, खण्डवा से 02.23 बजे, इटारसी से 04.40 बजे, भोपाल से 06.15 बजे, बीना से 08.00 बजे, वीरागंना लक्ष्मी बाई जं. से 10.25 बजे, उरई से 11.27 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 14.45 बजे, लखनऊ से 16.20 बजे, गोण्डा से 17.50 बजे, मनकापुर से 18.20 बजे, बस्ती से 19.27 बजे तथा खलीलाबाद से 20.00 बजे छूटकर गोरखपुर 21.00 बजे पहुंचेगी।
Recommended Video

वापसी यात्रा में 01432 गोरखपुर-पूणे साप्ताहिक 22, 29 अप्रैल, 06, 13, 20, 27 मई तथा 03, 10 एवं 17 जून, 2023 दिन प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से 23.25 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 23.57 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 00.28 बजे, मनकापुर से 01.17 बजे, गोण्डा से 01.55 बजे, लखनऊ से 04.45 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 06.40 बजे, उरई से 08.40 बजे, वीरागंना लक्ष्मीबाई जं. से 10.45 बजे, बीना से 13.30 बजे, भोपाल से 16.15 बजे, इटारसी से 18.15 बजे, खण्डवा से 20.47 बजे, भुसावल से 22.45 बजे, तीसरे दिन मनमाड से 01.25 बजे, कोपरगांव से 02.20 बजे, बेलापुर से 03.00 बजे, अहमदनगर से 03.58 बजे तथा दौंड से 05.55 बजे छूटकर पूणे 07.15 बजे पहुंचेगी।
इस गाडी में शयनयान श्रेणी के 11, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर.डी. 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications