'आज सुबह जब खबर सुनी तो दिल को सुकून पहुंचा', Air Strike पर बोलीं शहीद की पत्नी
Gorakhpur news, गोरखपुर। भारतीय वायुसेना ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलवामा हमले का बदला ले लिया है। वायु सेना की इस कार्रवाई से देशभर में जश्न का महौल है। वहीं, पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों में भी खुशी है। पुलवामा हमले में शहीद विजय मौर्य की पत्नी विजयलक्ष्मी ने कहा, ''आज जब हमने सुबह यह खबर सुनी तो मेरे दिल को सुकून पहुंचा, हम चाहते हैं कि हमारी सेना और भी बड़ी कार्रवाई करे और ऐसे नापाक लोगों को साफ करे। हम सेना को बहुत बधाई देते हैं।''

शहीद के पिता ने कहा- इससे बड़ी कार्रवाई हो
शहीद के पिता रामायण मौर्य का कहना है कि इस कार्रवाई से थोड़ा सुकून जरूर मिला है। हम चाहते हैं कि इससे बड़ी कार्रवाई हो, जिससे पाकिस्तान में त्राहि-त्राहि मच जाए। वहीं, शहीद के बड़े भाई अशोक कुमार ने कहा कि वह सरकार और भारतीय वायु सेना के फैसले से काफी संतुष्ट हैं। आज काफी तसल्ली मिली और इस कार्रवाई से खुशी भी हो रही है।

पुलवामा हमले में शहीद हुए थे 40 जवान
बता दें, 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सेना के 40 जवान शहीद हो गए थे। शहीदों में उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के भटनी क्षेत्र का छपिया जयदेव जहां के रहने वाले विजय कुमार मौर्य भी शामिल थे। इस हमले के बाद देशभर में गुस्सा था। पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही थी।

भारत ने लिया बदला, 300 से ज्यादा आतंकी ढेर
पुलवामा हमले के 12 दिन बाद 26 फरवरी को जब लोग सुबह उठे तो उन्हें गुड न्यूज मिल चुकी थी। इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के फाइटर जेट्स की तरफ से खैबर पख्तूनख्वा के बालाकोट में हमले की खबरों ने पाकिस्तान में खलबली मचा दी। रात करीब 3:30 बजे आईएएफ के 12 जेट्स केपीके प्रांत में दाखिल हुए और यहां पर उन्होंने हमले शुरू किए। 21 मिनट के अंदर मिराज 2000, लेसर गाइडेड बम, मैट्रा मैजिक क्लोज कॉम्बेट मिसाइल, लाइटनिंग पॉड, नेत्रा एयरबॉर्न वॉर्निंग जेट्स, आईएल 78 एम, हेरॉन ड्रोन की मदद से बालाकोट में हमले किए। इन हमलों में जैश के कैंप्स तबाह हुए और 300 से ज्यादा आतंकी ढेर हो गए।












Click it and Unblock the Notifications