Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गोरखपुर दौरा आज, इन कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

President Of India Droupadi Murmu Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गोरखपुर दौरे पर रहेंगी। वह यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। प्रशासन ने राष्ट्रपति आगमन की सभी तैयारियां कर ली हैं। सीएम योगी खुद गोरखपुर में मौजूद हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. मांगी लाल जाट भी मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार दोपहर में गोरखपुर पहुंचेंगीं । वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।इसके पूर्व वह बरेली स्थित एक पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

droupadi murmu

राष्ट्रपति एक जुलाई को राज्य के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, पिपरी भटहट का लोकार्पण करेंगी। इसके बाद वह महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय आरोग्यधाम, सोनबरसा में अकादमिक भवन, ऑडिटोरियम, पंचकर्म का लोकार्पण और महिला छात्रावास का शिलान्यास करेंगी। वह गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन भी करेंगी।

सीएम योगी ने किया पोस्ट

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति में आज AIIMS, गोरखपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन होने जा रहा है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर सहभाग करूंगा। यह समारोह 'नए भारत' के 'नए उत्तर प्रदेश' में स्वास्थ्य शिक्षा की एक स्वर्णिम उपलब्धि है। प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में स्थापित यह संस्थान, उत्तर भारत में उत्कृष्ट चिकित्सा शिक्षा और सेवा का केंद्र बन रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+