Gorakhpur: लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रोफेसर पूनम टंडन होंगी गोरखपुर विश्वविद्यालय की नई कुलपति

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रोफेसर पूनम टंडन को दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर का नया कुलपति नियुक्त किया है। यह कुलपति राजेश सिंह की जगह लेंंगी। इस खबर के बाद से ही तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रोफेसर पूनम पांडेय की तस्वीर के साथ उन्हें शुभकामना देने का क्रम जारी है।

कुलाधिपति के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर सुधीर एम बोबडे ने राज्यपाल की तरफ से पत्र जारी कर यह जानकारी दी है। पत्र में लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रोफेसर पूनम टंडन को दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष तक पूनम पांडेय को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।

ddu

इधर काफी दिनों से गोरखपुर विश्वविद्यालय में विवादों का क्रम बना हुआ था। एबीवीपी कार्यकर्ताओं और कुलपति राजेश सिंह के बीच कई बार विवाद हुए। कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़े थे। विश्वविद्यालय का पूरा वातावरण पूरी तरह खराब हो चुका था। यहां राजनीति और लड़ाई का क्रम बना हुआ था जो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था। नए कुलपति के आने से उम्मीद जताई जा रही है कि इन विवादों पर विराम लगेगा और विश्वविद्यालय का वातारण एक बार फिर शांत होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+