UP : संत कबीर नगर में तैनात था सिपाही,बहन के लिए लड़का देखने जाना था नैनीताल,इस तरह आ गई मौत

संत कबीर नगर में तैनात सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गयी है। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी जिससे मौके पर ही सिपाही की मौत हो गयी।

accident

Gorakhpur News: संत कबीर नगर के खलीलाबाद कोतवाली में तैनात सिपाही की अपने घर देवरिया जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गयी । तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। यह हादसा गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र में हुआ।सिपाही अंकित पाण्डेय छुट्टी लेकर अपने घर लाैट रहे थे। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

बहन के लिए लड़का देखने जाना था नैनीताल
खलीलाबाद कोतवाली में तैनात सिपाही अंकित पाण्डेय बेहद खुश थे।घर जाने की उनकी छुट्टी स्वीकृत कर दी गयी थी। अपने घर देवरिया के लिए वह बाइक से ही निकल गए थे। छुट्टी लेकर आने का खास परपच था और वह यह था कि उन्हें अपनी बहन के लिए लड़का देखने शनिवार को उत्तरांचल के नैनीताल जाना था। घर में खुशी का माहौल था। सभी अंकित के आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अंकित के मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे में है।

तीन साल पहले हुई थी शादी
बेहद कम उम्र में अंकित यह दुनिया छोड़कर चले गए। देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के घुड़वार निवासी 30 वर्षीय अंकित पांडेय की तीन साल पहले शादी हुई थी। इनका डेढ़ माह का बेटा भी है। सिपाही के पद पर वर्ष 2016 में भर्ती हुए थे। इनकी पहली तैनाती सिद्धार्थनगर में हुई थी।वहां से वह खलीलाबाद कोतवाली आए थे।

खोराबार थाना क्षेत्र के बानपोखर देवी मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने अंकित की बाइक को ठोकर मार दी । बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी थी, इसके साथ ही शरीर के अंग भी।
प्रभारी निरीक्षक थाना खोराबार कल्याण सिंह सागर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन मौके पर पहुंच गए है। ट्रक की तलाश की जा रही है।

Recommended Video

    सारण: ट्रैक्टर ने कार में मारी टक्कर, देखिए दर्दनाक हादसे का वीडियो

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+