UP: मानसिक रुप से कमजोर युवती को बंधक बनाकर बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म
Gorakhpur News: गोरखपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है जो शर्मसार करने वाली है। यहां एक बुजुर्ग व्यक्ति ने मानसिक रुप से कमजोर युवती को बिस्किट खिलाने के बहाने तीन दिनों तक घर में बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। ग्रामीण को जानकारी होने पर पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसओ आशीष सिंह ने बताया कि युवती मानसिक रुप से बिमार है। उसकी भाभी अस्पताल में एडमिट हैं इसलिए परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल गए हुए थे। इसकी का फायदा उठाकर गांव के चितई निषाद ने युवती को बिस्कुट खिलाने के बहाने अपने घर बुलाया और उसे बंधक बना लिया। लगातार दिन दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म होता रहा। एक दिन जब गांव का एक व्यक्ति चितई के घर पहुंचा तो उसने युवती को देख लिया। इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आधार कार्ड पर युवती की उम्र अठारह वर्ष है। मेडिकल कराया जा रहा है। जांच के आधार पर कुछ अन्य धाराएं भी बढ़ सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications