CM Yogi की फटकार के बाद हरकत में आई पुलिस, गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने मंगलवार को गैंगरेप के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गुलरिहा क्षेत्र में आरोपियों ने रविवार को महिला को चाकू दिखाकर गैंगरेप किया था। गुलरिहा इलाके के एक गांव में रविवार रात की है।
रविवार को हुई इस घटना में पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की थी। मंगलवार को जब पीड़िता गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता दरबार में सीएम योगी से मिली,उसके बाद इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरु की। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ लूट, रेप का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी अभी फरार हैं।
चिलुआताल इलाके की रहने वाली महिला ने बताया कि मेरा मायका गुलरिहा क्षेत्र में पड़ता है। मेरे पति बाहर रहकर नौकरी करते हैं। मेरे गांव का ही रहने वाला सुजीत निषाद मुझे हमेशा परेशान करता था और गलत नीयत रखता था। रविवार रात मैं सो रही थी। आधी रात को सुजीत अपने तीन अन्य साथियों के साथ घर पहुंच गया। जैसे ही मैंने दरवाजा खोला उसने गले पर चाकू लगा दिया। चारों मुझे पकड़ कर खेत के पास ले गए। फिर सभी ने मेरे साथ रेप किया। इन आरोपियों ने रेप करने के बाद मेरी चेन व बाली भी लूट ली।
इंस्पेक्टर गुलरिहा मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications