PM Narendra Modi: गीता प्रेस के इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री का होगा आगमन, जुडेंगी यह उपलब्धियां
PM Narendra Modi Visit Gita Press Gorakhpur News: धार्मिक पुस्तकों का प्रकाशन करने वाली विश्व प्रसिद्ध संस्था गीता प्रेस के नाम कई बड़ी उपलब्धियां जुड़ने जा रही हैं। सात जुलाई को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गीता प्रेस शताब्दी समापन समारोह में आगमन हो रहा है। गीता प्रेस के सौ साल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब कोई प्रधानमंत्री यहां आएंगे। इससे पहले दो राष्टपति का आगमन यहां हो चुका है।
गीता प्रेस आने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे मोदी
प्रधानमंत्री मोदी गीताप्रेस से पहली बार आर्ट पेपर पर प्रकाशित चित्रमय शिवपुराण का विमोचन करने के साथ लीला चित्र मंदिर का दर्शन कर सकते हैं। जहां पहली बार यहां किसी प्रधानमंत्री का आगमन हो रहा है वहीं इससे पहले देश के राष्ट्रपति रह चुके राम नाथ कोविंद व डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद यहां आ चुके हैं। गीता प्रेस प्रधानमंत्री के आगमन से बेहद उत्साहित है।

प्रशासन ने गीता प्रेस का किया निरीक्षण
प्रशासन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की पुष्टि होने के बाद तैयारी तेज कर दी है। डीएम कृष्णा करुणेश ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए हैं। कुछ गणमान्य लोगों के अतिरिक्त इस कार्यक्रम में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहने की संभावना है। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल और एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई के गीताप्रेस का निरीक्षण किया है।
वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झण्डी
पीएम मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान गोरखपुर से शुरु होने वाली वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही पीएम कुशीनगर के बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। कुशीनगर बरवाफार्म में जर्मन हैंगर लगाने के साथ हैलीपैड बनाने का काम शुरू हो गया।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications