PM Modi: पूर्वोत्तर रेलवे के 12 स्टेशनों के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे 433 करोड़, पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास
Indian Railway News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को पूर्वोत्तर रेलवे के 12 स्टेशनों का शिलान्यास करेंगे। इन स्टेशनों के सुंदरीकरण पर 433 करोड़ रुपए खर्च होंगे। शिलान्यास कार्यक्रम का संबंधित स्टेशनों पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।
अमृत भारत स्टेशन के तहत केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में स्टेशनों का सुंदरीकरण व जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इस योजना के तहत स्टेशनों को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। स्टेशन भवन व परिसर का पूरा रुप बदल जाएगा। इस योजना के तहत पूर्वोत्तर रेलवे के 12 स्टेशन शामिल हैं। पीएम मोदी 6 अगस्त को इसका शिलान्यास करेंगे। इसमें बस्ती व देवरिया के स्टेशन शामिल हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे के 12 स्टेशनों के सुंदरीकरण कार्य पर 433 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें सबसे अधिक 61 करोड़ रुपये देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर खर्च होंगे। इसके अलावा बस्ती स्टेशन पर 18 करोड़, वाराणसी पर 60 करोड़, बनारस पर 53 करोड़, ऐशबाग पर 24 करोड़, सीतापुर पर 33 करोड़, फर्रुखाबाद पर 21 करोड़, लालकुंआ पर 24 करोड़ और कासगंज पर 33 करोड़ रुपये खर्च होंगे। देशभर के 508 स्टेशनों में से पूर्वोत्तर रेलवे के 12 स्टेशन शामिल हैं। इसमें वाराणसी मंडल के वाराणसी सिटी, बनारस, बलिया, आजमगढ़ एवं देवरिया सदर स्टेशन हैं। लखनऊ मंडल के बस्ती, बादशाह नगर, ऐशबाग एवं सीतापुर तथा इज्जतनगर मंडल के लालकुआं, कासगंज एवं फर्रुखाबाद स्टेशन सम्मिलित हैं।












Click it and Unblock the Notifications