PM Modi: दो सौ रंगीन लीला चित्रों के साथ आर्ट पेपर पर शिव महापुराण का पहली बार हुआ प्रकाशन, पीएम करेंगे विमोचन
Gita Press शताब्दी वर्ष समापन समारोह में पीएम मोदी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह शिव महापुराण के विशिष्ट अंक का विमोचन करेंगे।

Gita Press Shatabdi Samaroh News: गीता प्रेस शताब्दी वर्ष समापन समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसको लेकर यहां का प्रबंधन उत्साहित है और काफी तेजी से अपनी तैयारियों में जुटा है। इसी कार्यक्रम में पीएम मोदी दो सौ रंगीन लीला चित्रों के साथ आर्ट पेपर पर तैयार शिव महापुराण के विशिष्ट अंक का विमोचन भी करेंगे।
गीता प्रेस के प्रबंधक डॉ. लालमणि तिवारी ने बताया कि गीता प्रेस से अब तक शिवपुराण की विभिन्न भाषाओं में लाखों प्रतियां छप चुकी हैं, लेकिन 200 रंगीन लीला चित्रों के साथ आर्ट पेपर पर शिव महापुराण के प्रकाशन पहली बार हुआ है। उन्होंने बताया कि 1,088 पृष्ठ की इस पुस्तक का मूल्य 1,500 रुपये रखा गया है। पहले संस्करण में पांच हजार पुस्तकें प्रकाशित की गई हैं। इससे पूर्व शिव महापुराण की 22.5 लाख प्रतियां हिंदी, गुजराती, बांग्ला, तेलुगू, कन्नड़, तमिल और उड़िया भाषा में प्रकाशित हो चुकी हैं।
प्रबंधक लालमणि ने बताया गीता प्रेस शताब्दी वर्ष की शुरुआत पिछेल साल चार जून को देश के तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की थी। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आने के लिए पीएम मोदी ने स्वीकृत दे दी है। तिथि का निर्धारण पीएमओ करेगा।












Click it and Unblock the Notifications