Bharat Gaurav Tourist Train: भीमराव अंबेडकर और गौतम बुद्ध की विरासत से जुड़े इन स्थलों की करें शानदार यात्रा
Bharat Gaurav Train: भीमराव अंबेडकर और गौतम बुद्ध की विरासत से जुड़े स्थलों की यात्रा के लिए रेलवे ने खास पैकेज तैयार किया है। जिसमें यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी।

Gorakhpur News: रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए खास पहल की है। भारत गौरव ट्रेन के माध्यम से यात्रियों को गौतम बुद्ध व भीमराव अंबेडर से जुड़ी जगहों को देखने का शानदार अवसर मिलेगा। सात रात व आठ दिनों की इस यात्रा में यात्री मध्य प्रदेश, नागपुर, वाराणसी, गया सहित कई जगहों की सैर कर सकेंगे।
इन जगहों की करें यात्रा
जानकारी के मुताबिक, भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन दिल्ली से प्रस्थान करने के बाद अपने पहले ठहराव पर बाबा साहब की जन्मस्थली (भीम जन्मभूमि) मध्यप्रदेश के डॉक्टर अम्बेडकर नगर (महू) पहुँचेगी। इसके पश्चात यह ट्रेन नागपुर स्टेशन के लिये रवाना होगी जहां पर्यटक नवयान बौद्ध धर्म के एक प्रतिष्ठित स्मारक दीक्षा भूमि का भ्रमण करेंगे। वहां से यह ट्रेन सांची के लिये प्रस्थान करेगी। सांची में प्रसिद्ध सांची स्तूप और अन्य बौद्ध स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा। सांची के पश्चात यह ट्रेन अपने अगले गंतव्य वाराणसी जायेगी, जहां पर्यटक सारनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिर को देख सकेंगे। इस ट्रेन का अगला और अंतिम गंतव्य गया स्टेशन होगा, जहां पर्यटकों को बोधगया के पवित्र स्थल ले जाया जायेगा और वे महाबोधि मंदिर व अन्य मठों को देख सकेंगे। सड़क मार्ग द्वारा अन्य महत्वपूर्ण बौद्ध स्थलों राजगीर और नालंदा का भी भ्रमण कराया जायेगा। यह यात्रा अंत में नई दिल्ली आकर समाप्त होगा। पर्यटकों को दिल्ली, मथुरा और आगरा छावनी रेलवे स्टेशनों से ट्रेन में बैठने- उतरने की सुविधा उपलब्ध होगी। इस यात्रा के मुख्य आकर्षण में नई दिल्ली में बाबा साहब अम्बेडकर मैमोरियल का भ्रमण शामिल है।
Indian Railway: गोरखपुर कैंट स्टेशन पर नवीनीकरण कार्य के चलते रेलवे ने निरस्त की कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
छह सौ से अधिक पर्यटक कर सकेंगे यात्रा
10 वातानुकूलित 3 टीयर के डिब्बों वाली इस बाबा साहब अम्बेडकर यात्रा पर्यटक ट्रेन में 600 पर्यटक यात्रा कर सकेंगे। इस पर्यटक ट्रेन में पैंट्री कोच की सुविधा होगी जो यात्रियों को शाकाहारी भोजन परोसेगी। इसके साथ ही पर्यटकों को यात्रा बीमा, ट्रेन में सुरक्षा की सुविधा उपलब्ध होगी। बाबा साहब अम्बेडकर यात्रा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन की शुरूआत घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की पहल 'देखो अपना देश' के अनुरूप है।
Recommended Video

यह है किराया
इस ट्रेन में प्रति व्यक्ति किराये की शुरूआत ₹ 21,650 से होगी। इस किराये में वातानुकूलित 3 टीयर में यात्रा सुविधा, होटलों में रात्रिकालीन ठहराव, शाकाहारी भोजन शामिल होगा। पर्यटकों के लिए बसों द्वारा दर्शनीय स्थलों के भ्रमण के साथ-साथ गाइड की सेवायें तथा यात्रा बीमा की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यात्रा की पूरी अवधि के दौरान रेलवे टीम स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी सभी प्रोटोकॉल का ध्यान रखेगी एवं यात्रियों को सुरक्षित व चिंता मुक्त अनुभव देने का प्रयास करेगी। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट :https://www.irctctourism.com पर जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications