Independence Day: रोंगटे खड़ी कर देती हैं विभाजन के समय की यादें, पाक शरणार्थियों ने बयां किया दिल का दर्द

Partition Horrors Remembrance Day News: आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' है।14 अगस्त को ही भारत- पाकिस्तान का बंटवारा हुआ था। देश का विभाजन किसी विभीषिका से कम नहीं था। भारत के लाखों लोगों ने बलिदान देकर आजादी प्राप्त की थी। ऐसे समय पर देश का दो टुकड़ों में बँट जाने का दर्द लाखों परिवारों में एक गहरे जख्म की तरह घर कर गया है। पाकिस्तान से गोरखपुर आए कुछ शरणार्थियों ने 'वन इंडिया हिन्दी' से बातचीत में अपना दर्द बयां किया।

विभाजन की भयावह विभीषिका गोरखपुर में पाकिस्तान से आए सिंधी व पंजाबी लोगों की संख्या अच्छी खासी है। इनके पूर्वजों ने विभाजन की भयावह विभीषिका झेली है। पाकिस्तान से खाली आए ये लोग आज समाज की मुख्य धारा में हैं और प्रदेश व देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

gorakhpur

सदमे में मां और पिता ने तोड़ दिया दम
सुलोचना मल्होत्रा बताती हैं कि विभाजन के दौर की यादें आज भी रोंगटे खड़ी कर देती है। वह मंजर जब आज भी याद आता है तो दिल सिहर उठता है। एक डर सा लगने लगता है। उस वक्त घर में लूटपाट हुई। किसी तरह जान बचाकर यहां आए। सदमें में मां और पिता ने दम तोड़ दिया।

नाव से पहुंचे थे मुबंई के रिफ्यूजी कैंप
पाक शरणार्थी अर्जुन वालानी बताते हैं कि बाबा अपने दो बेटों और उनके पांच बच्चों सहित पाकिस्तान से नाव के सहारे भारत के मुंबई रिफ्यूजी कैंप पहुंचे थे। फिर वहां से रिश्तेदार की मदद से हम गोरखपुर पहुंचे।

पाक में मची थी लूटपाट
रानी देवी बताती हैं कि बंटवारे के समय पाकिस्तान में लूटपाट मची थी। वहां हिन्दू, पंजाबी व सिन्धी लोगों को मारा जा रहा था। किसी तरह मेरा पूरा परिवार जान बचाकर गोरखपुर पहुंचा था।

आंखों के सामने हो रही थीं हत्याएं
अर्जुन कोहली बताते हैं कि जब विभाजन हो रहा था मैं उस समय दस वर्ष का था। पाक का माहौल इस कदर हो गया था कि घर में घुसकर हत्याएं कर दी जा रही थी। मेरी आंखों के सामने भी कई हत्याएं हुई। उस दृश्य को देख मैं इस कदर डर गया था कि आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

गोरक्षपीठाधीश्वर ने शरणार्थियों को बसाया
पाक शरणार्थियों ने बताया कि जब वे गोरखपुर पहुंचे उस समय गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर महंत दिग्विजय नाथ थे। उन्होंने हम सभी की बहुत मदद की। उनहोंने जमीन देकर गोरक्षक्षेत्र में हमे बसाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+