गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में अगले माह से शुरु होगी ओपीडी
गुरु गोरक्षनाथ आयुष विश्वविद्यालय में अगले माह से ओपीडी शुरु हो जाएगी। प्रदेश के इस पहले आयुष विश्वविद्यालय में ओपीडी जल्द शुरु करने को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
Gorakhpur News: गुरु गोरक्षनाथ आयुष विश्वविद्यालय में अगले माह से ओपीडी शुरु हो जाएगी। प्रदेश के इस पहले आयुष विश्वविद्यालय में ओपीडी जल्द शुरु करने को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसका उद्घाटन सीएम योगी करेंगे। नवंबर माह के तिसरे या चौथे सप्ताह में इसका उद्घाटन हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक, भटहट में बन रहे आयुष विश्वविद्यालय का अभी हाल ही में कार्य का निरीक्षण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। उन्होंने इसका निर्माण शीघ्र पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया था। उन्होंने 15 नवंबर से पूर्व यह कार्य पूरा करने का निर्देश दिया था।
कुलपति डॉ. एके सिंह ने बताया कि आयुष विश्वविद्यालय में अगले माह 15 नवंबर तक ओपीडी चलाने के लिए भवन निर्माण हो जाएगा। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री से अगले माह के लिए समय मांगा गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जैसे ही तिथि फाइनल होगी उसके बाद उद्घाटन का कार्य किया जाएगा।
प्रदेश के पहले इस आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास देश के तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की थी। भटहट के पिपरी में यह विश्वविद्यालय स्थित है। देश की प्रथम महिला सविता कोविंद, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications