Indain Raiway: ‘एक स्टेशन एक उत्पाद' योजना को बढ़ावा दे रहा रेलवे

‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ योजना को बढ़ावा देने के लिए रेलवे 21 स्टेशनों पर यह योजना चला रहा है।

station

Railway Update Gorakhpur: भारतीय रेल स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और इस कार्य में लगे शिल्पकारों, बुनकरों, कारीगरों, कुम्हारों आदि को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 'एक स्टेशन एक उत्पाद' योजना चला रहा है, इसके तहत व्यक्ति अपने उत्पाद को रेलवे स्टेशनों पर बेच सकता है। देश के विभिन्न स्टेशनों पर इस योजना के लागू होने से रेल यात्रियों को स्टेशन पर ही उस क्षेत्र के स्थानीय उत्पाद उपलब्ध हो रहे हैं। जिसको लेकर रेल यात्रियों एवं शिल्पकारों, बुनकरों, कारीगरों, कुम्हारां आदि में काफी उत्साह स्टेशनों पर देखा जा रहा है।

पूर्वाेत्तर रेलवे के 21 स्टेशनों पर भी स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए 'एक स्टेशन, एक उत्पाद' योजना चलायी जा रही है। स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों, कुम्हारांे, बुनकरों, एवं अन्य लघु उद्यमियों को बेहतर जीविकोपार्जन एवं स्तरोन्नयन हेतु रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म पर स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री हेतु स्थान निर्धारित कर स्टॉल उपलब्ध कराया गया है।

Gorakhpur: आवास का है सपना तो खोराबार टाउनशिप व मेडिसिटी में इस तिथि से कराएं पंजीकरण
'एक स्टेशन, एक उत्पाद' योजना के अन्तर्गत पूर्वाेत्तर रेलवे के कुल 21 स्टेशनों पर स्टॉल लगाये गये हैं। लखनऊ मंडल के 09 स्टेशनों- गोरखपुर, लखनऊ जं., बादशाहनगर, गोण्डा, लखीमपुर, सिद्धार्थ नगर, नौतनवा, आनन्दनगर एवं सीतापुर स्टेशनों पर स्टाल लगाये गये हैं। गोरखपुर जं. स्टेशन पर विश्व प्रसिद्ध हस्तशिल्प टेराकोटा तथा केला फाइबर के उत्पादों का स्टॉल लगाया गया है। लखनऊ जं. स्टेशन पर लखनऊ का प्रसिद्ध चिकन जरी जरदोजी वस्त्र तथा लखनऊ नगर के ही बादशाहनगर स्टेशन पर चिकन जरी जरदोजी वस्त्र के साथ-साथ कृषि हर्बल उत्पादों का स्टॉल लगाया गया है। गोण्डा जं. स्टेशन पर कृषि उत्पाद के अंतर्गत दाल तथा श्री अन्न मक्का से बने उत्पाद, लखीमपुर स्टेशन पर जनजातीय शिल्प तथा गुड़ के उत्पाद, सिद्धार्थनगर स्टेशन पर अपने अनुपम स्वाद एवं सुगन्ध के लिए मशहूर कृषि उत्पाद काला नमक चावल, नौतनवा स्टेशन पर वहॉ का प्रसिद्ध सिरका के उत्पाद, आनन्दनगर स्टेशन पर नक्काशीदार लकड़ी के फर्नीचर, काला नमक चावल तथा विश्वप्रसिद्ध टेराकोटा एवं सीतापुर स्टेशन पर हैण्डलूम उत्पाद दरी का स्टॉल लगाया गया है।

Recommended Video

      गोरखपुर: अज्ञात कारण से फल के गोदाम में लगी आग

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+