Basti News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Gorakhpur News: बस्ती में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना बभनान- गौर मार्ग पर गुरुवार को उस समय हुआ जब बाइक सवार ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत बभनान के भगत सिंह नगर वार्ड निवासी राम जियावन पड़ोसी जनपद गोंडा के खोडारे थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजपुर गांव निवासी अपने रिश्तेदार राम सुभावन पुत्र लालता प्रसाद को बाइक पर बैठाकर उनका इलाज कराने के लिए बस्ती जा रहे थे। बभनान-गौर मार्ग पर नगर पंचायत बभनान के आदिशक्ति नगर वार्ड के अमरुतहिया के समीप ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी। जबकि चालक राम जियावन सड़क की पटरी पर गिर गए।

basti

प्रभारी निरीक्षक गौर राजकुमार पांडे ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+