Gorakhpur: पत्नी घर पर पति का कर रही थी इंतजार, आई ऐसी खबर उड़ गए होश
Gorakhpur News: गोरखपुर के गीडा क्षेत्र में सड़क पर पैदल जा रहे युवक को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार चालक फरार है।
जानकारी के मुताबिक, गीडा थाना क्षेत्र के नेवास गांव का रहने वाला धीरज मौर्य (23) पुत्र ध्रुपचंद मौर्य मजदूरी का काम करता था। वह बुधवार शाम मजदूरी कर वापस घर लौट रहा था। नई नवेली दुल्हन पति के घर आने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। वह गीडा सेक्टर सात के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। धीरज इस घटना के बाद हवा में उछलते हुए सड़क पर गिर गया। वह बेहोश हो गया। स्थानीय लोग उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत कर दिया। धीरज मौर्या की शादी जून में हुई थी। तीन भाई बहन में सबसे छोटा धीरज था।

आसपास के लोगों ने गाड़ी को घेर लिया, लेकिन चालक मौके से भाग निकला। लोगों का कहना है कि गाड़ी गीडा स्थित एक शोरूम की है। एक एडवाइजर ट्रायल पर लेकर निकला था। पिपरौली चौकी प्रभारी आलोक राय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications