Gorakhpur News: गोरखपुर में गिरा खपरैल का जर्जर मकान,राजा बाबू की मौत
गोरखपुर के कोतवाली थानाक्षेत्र के जगन्नाथपुर मोहल्ले में शनिवार भोर में खपरैल का जर्जर भवन गिर गया।जिसमें एक युवक की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए।आस-पास के लोगों ने मलबे में दबे लोगों को निकाला।घायलों का जिला अस्प
गोरखपुर,24सितंबर: गोरखपुर के कोतवाली थानाक्षेत्र के जगन्नाथपुर मोहल्ले में शनिवार भोर में खपरैल का जर्जर भवन गिर गया।जिसमें एक युवक की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए।आस-पास के लोगों ने मलबे में दबे लोगों को निकाला।घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।गोरखपुर में इसी माह जर्जर मकान गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी थी।जिले में ऐसे कई मकान हैं जो जर्जर हो चुके हैं ।उसके बाद भी लोगों उसमें रहने को मजबूर हैं।

जानकारी के मुताबिक, जगन्नाथपुर में दुर्गा पार्क के बगल में खपरैल का मकान है। रजत उर्फ राजा बाबू का परिवार इस मकान में रहता है। शुक्रवार रात को परिवार वाले दुर्गा पार्क में चल रही कथा में भाग लेकर रात में खाना खाकर सोने चले गए। इसी बीच सुबह अचानक साढ़े तीन बजे खपरैल का जर्जर हिस्सा गिर गया।
अंदर रजत के साथ भाई रानू और बाकी लोग सो रहे थे। परीजनों ने बताया कि लकड़ी का भारी हिस्सा सीधे रजत के गर्दन पर आ गिरा, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, भाई रानू सुरक्षित बचा रहा।दूसरी तरफ से रही रागिनी (17) पुत्री जितेंद्र गौड़, अनुराधा (24) पत्नी सत्यनारायण, रामदुलारे (65) पुत्र गंगा घायल हो गए। परिवार और मोहल्ले वालों की मदद से उनको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
घायल अनुराधा का कुछ दिन पहले पैर टूट गया था। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। घायल मौसी को देखने रागिनी और साथ में अन्य लोग आए थे। इसी बीच शनिवार को घटना हो गई।ऐसे करीब 136 मकानों को जर्जर घोषित किया गया है। इनमें रहने वालों के साथ-साथ आसपास रहने वालों पर भी हादसे का खतरा मंडरा रहा है। इन मकानों में लोग जान की बाजी लगाकर रह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications