Gorakhpur News: फर्जी सर्टिफिकेट देने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, ऐसे करता था जालसाजी
गोरखपुर की शाहपुर पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो फर्जी सर्टिफिकेट देने का काम करता था। आरोपी ने एक युवक को डी फार्मा की फर्जी डिग्री दी थी। जब वह कॉलेज गया तो उसे इसकी जानकारी हुई।
Gorakhpur News: गोरखपुर की शाहपुर पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो फर्जी सर्टिफिकेट देने का काम करता था। आरोपी ने एक युवक को डी फार्मा की फर्जी डिग्री दी थी। जब वह कॉलेज गया तो उसे इसकी जानकारी हुई। आरोपी ने युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए अपने साथ फर्जीवाडे की बात किसी न बताने की धमकी भी दी थी।

जानकारी के मुताबिक, बस्ती का रहने वाला आशीष गोरखपुर के पादरी बाजार के शताब्दीपुरम कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। वह गोलघर गांधी गली में फोकस हैविट कंसलटेंसी के नाम से फर्म चलाता है। उसने संदीप नाम के युवक को 2018-19 सत्र का डी फार्मा का फर्जी सर्टिफिकेट पकड़ा दिया था। जब संदीप कॉलेज गया तब उसे सच्चाई का पता चला। संदीप की मुलाकात आशीष से कंसलटेंसी पर हुई थी।एडमिशन के नाम पर आरोपी ने संदीप से ढ़ाई लाख रुपये भी लिए थे और कहा था बिना परीक्षा दिए सर्टिफिकेट मिल जाएगा।
जब संदीप को धोखाधड़ी की बात पता चली तो उसने आशीष से पैसे मारने शुरु किए। इस पर आशीष ने उसे जान से मारने की धमकी दी। अप्रैल में संदीप ने शाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि फर्जी सर्टिफिकेट देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे दो अन्य लोगों के साथ भी फर्जीवाडा किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications