SAWAN 2023: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Sawan 2023 News Gorakhpur: भगवान शिव को प्रिय सावन का पवित्र माह चल रहा है। यह माह शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। आज सावन का पहला सोमवार है। शिवालयों में आस्था का जनसैलाब देखने को मिला। भक्त सुबह से ही शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए प्रतीक्षा कर रहे थे। वातावरण हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहा था।

शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु सावन के पहले सोमावार को गोरखपुर के सभी शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। भक्त ब्रम्ह मुहूर्त से शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे थे। अपनी बारी आने पर शिवलिंग की भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग, धतूरा, मदार, शमी, दही, दूध, चावल, गंगाजल, पुष्प,तिल, शहद सहित कई सामग्रियों से जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव से वातावरण गूंजायमान था।

sawan

इन मंदिरों पर रही सर्वाधिक भीड़ सावन के पहले सोमवार पर वैसे तो जिले के सभी शिवालयों पर भक्तों की भीड़ देखने को मिली। लेकिन खास भीड़ शहर के महादेव झारखंडी मंदिर , मान सरोवर मंदिर, गोरखनाथ मंदिर, छोटे काजीपुर स्थित शिव मंदिर, धर्मशाला शिव मंदिर, जटाशंकर मंदिर, शिव मंदिर सूरजकुंड, मुंजेश्वरनाथ मंदिर, सती माता मंदिर, शिव मंदिर भरवलिया, बेतियाहाता हनुमान मंदिर, शिवपुरी शिव मंदिर, बड़े काजीपुर स्थित शिव मंदिर, मेडिकल रोड स्थित शिव मंदिर, नागेश्वरपुर कॉलोनी पादरी बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर रही।

सोमवार का है विशेष महत्व ज्योतिर्विद मनीष मोहन व कुमार अमित ने बताया कि मान्यताओं के अनुसार, सावन मास में सोमवार का विशेष महत्व है। इस दिन को भगवान शिव का स्वरूप माना गया है। सावन मास में भगवान आशुतोष की पूजा का विशेष महत्व है। महीने में जितने भी सोमवार होते हैं शिवजी का व्रत किया जाता है। इस माह में बाबा भोलेनाथ की असीम कृपा बनी रहती है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुरक्षाकर्मी मंदिरों पर तैनात दिखे। लंबी कतार को लेकर भक्त आपस में न भीड़े सुरक्षाकर्मी इसका विशेष ध्यान रख रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+