गोरखपुर की सड़क पर उड़ने लगे 500 व 2000 के नोट, साइकिल और बाइक रोककर लूटने लगे लोग

गोरखपुर। खबर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से है, जहां सड़क पर 500 व 2000 के नोट हवा में उड़ने लगे। उड़ते हुए नोटों को देखर राहगीरों, साइकिल और बाइक सवार लोगों में रुपए लूटने की होड़ मच गई। जिसके हाथ जो लगा वो अपनी जेब में रखकर चल गया। तो वहीं, रुपए गंवाने पर मुनीम ने दुकान मालिक और पुलिस को लूट की सूचना दे दी। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने जब मामला की छानबीन की तो फौरन पूरा माजरा सामने आ गया।

notes of 500 and 2000 were flying on the road people broke to loot

मामला गोरखपुर जिले के खेतान हॉस्पिटल के पास का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेवा निवृत्‍त बैंक मैनेजर दुर्गा प्रसाद गोरखनाथ क्षेत्र के राजेंद्र नगर में रहते हैं। दुर्गा प्रसाद की गुलरिहा क्षेत्र के महराजगंज चौराहे पर देसी शराब की लाइसेंसी दुकान है। दुकान की बिक्री के रुपए लेकर मुनीम विजय यादव गुरुवार (19 नवंबर) को टेंपो से अपने मालिक दुर्गा प्रसाद को देने राजेंद्र नगर स्थित आवास पर जा रहे थे। इसी दौरान बरगदवा चौराहे से आगे बढ़ने पर खेतान अस्पताल के पास पालीथिन फट गई और उसमें रखे रुपए सड़क पर गिरने लगे।

सड़क पर रुपए उड़ता देख लोग अपने वाहन रोक-रोकर रुपए बटोरने लगे। इस बात की जानकारी काफी देर बाद मुनीम को हुई। मुनीम ने पालीथिन चेक किया तो 1.28 लाख रुपए की गड्डी से करीब 85 हजार रुपए गायब हो चुके थे। जिसके बाद उसने दुकान मालिक व पुलिस को बताया कि बाइक सवार दो बदमाशों ने रुपए लूट लिए हैं। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ करने पर सच्चाई मालूम हुई, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

जानकारी के मुताबिक, दुकान मालिक ने बताया कि 85 हजार रुपए सड़क पर गिरे थे। जिन्हें राह चलते लोग उठा ले गए। वहीं, सीओ गोरखनाथ रत्‍नेश सिंह ने बताया कि लूट नहीं हुई थी। रुपए गिरने पर मुनीब ने झूठी सूचना दे दी थी। दुकान मालिक ने किसी तरह की कार्रवाई से मना कर दिया।

वहीं, प्रत्यक्षदर्शी संजय का कहना है कि अचानक से सड़क पर पैसों के गिरने से मौके पर लोगों की भीड़ सी लग गई। जिसे जो मिला उसे लेकर चलता बना। संजय ने बताया कि हमने सड़क पर 50 से लेकर 100, 200, 500, 2000 के नोट देखे, जिसके हाथ जो आया, वो लेकर चलता बना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+