Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे को मिली 69 सौ करोड़ की सौगात, बिछेंगी नई रेल लाइनें
नये बजट में पूर्वोत्तर रेलवे को 6900 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

Gorakhpur News: पेश हुए आम बजट में पूर्वोत्तर रेलवे का विशेष ध्यान रखा गया है। इस बार एनईआर को 6900 करोड़ रुपये आवंटित किए गये हैं। पिछली बार से यह छह सौ करोड़ ज्यादा है। इस बजट में ट्रैक के दोहरीकरण व तिहरीकरण का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके लिए 1532 करोड़ की राशि स्वीकृत की गयी है।
बिछेंगी नई रेल लाइनें
इस बजट में कई नई रेल लाइनों का कार्य किया जाएगा। कई ऐसे रेल मार्ग हैं जिन पर रेल बिछाने के लिए कई दशकों से मांग की जा रही थी। इसके लिए 792 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इसके तहत खलीलाबाद -श्रवास्ती- बलरामपुर नई लाइन के लिएए 205 करोड़ रुपये एंव मऊ- ताड़ीघाट नई लाइन के लिए 150 करोड़ रुपये आवंटन किया गया है। इसके अलावा आनंदनगर-घुघली और पडरौना-कुशीनगर वाया गोरखपुर नई लाइन के लिए टोकन के रुप में 30 करोड़ का बजट स्वीकृत है। सबसे ज्यादा धन दोहरीकरण और तीसरी लाइन के लिए 1532 करोड़ रुपये मिला है। इससे गोरखपुर कैंट- बाल्मीकीनगर और भटनी औडिहार दोहरीकरण तथा कुसम्ही गोरखपुर डोमिनगढ़ तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
यात्री सुविधाओं के लिए 328 करोड़ का बजट आवंटित हुआ है। इस बजट से स्टेशनों से पर्याप्त संख्या में स्वचालित सीढ़ियों,लिफ्ट,अत्याधुनिक प्रतीक्षालय सुविधाओं का विकास होगा ।
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक, चंद्रवीर रमण ने कहा कि इस बजट से पूर्वोत्तर रेलवे के विकास कार्यो में तेजी आएगी। यात्रियों की सुविधा में और सुधार होगा। साथ ही कई नई रेल लाइनें बिछेंगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications