Indian Railway: अखिल भारतीय हैण्डबाल चैम्पियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे को मिला दूसरा स्थान
पूर्वोत्तर रेलवे की टीम ने जयपुर में चल रहे अखिल भारतीय महिला एंव पुरुष हैण्डबाल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

Gorakhpur News: उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर में 25 से 28 मार्च तक 15वीं अखिल भारतीय महिला एवं पुरूष हैण्डबाल चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें भाग ले रही पूर्वोत्तर रेलवे की महिला एवं पुरूष की दोनों टीमों ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल हासिल किया ।
प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे एवं उत्तर रेलवे की महिला टीम के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबले में पूर्वोत्तर रेलवे की टीम ने उत्तर रेलवे के 21 गोल के मुकाबले 20 गोल कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल हासिल किया । इस प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे एवं पश्चिम रेलवे की टीमों ने भाग लिया । इसमें महिला टीम की कप्तान पूजा पाल एवं खिलाड़ी सुषमा, ममता, ज्योति, मोना, श्रृष्टि, पवित्र, एकता, सुदेष, नीनाशील, उज्ज्वला, मोनिका, बबिता, ज्योति शुक्ला तथा कुसुम ने अच्छा प्रदर्शन किया।
पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे एवं उत्तर रेलवे के साथ हुये संघर्षपूर्ण मुकाबले में पूर्वोत्तर रेलवे की टीम ने उत्तर रेलवे के 24 गोल के मुकाबले 22 गोल कर द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुये सिल्वर मेडल हासिल किया । पुरूष प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे, पश्चिम रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे, रेलवे बोर्ड, उत्तर रेलवे, बी.एल.डब्ल्यू., उत्तर पश्चिम रेलवे एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की टीमों ने भाग लिया । प्रतियोगिता में टीम के कप्तान हैप्पी एवं खिलाड़ी सोमवीर, यशवन्त, नन्द किशोर, रविन्द्र पाल सिंह, नवीन मिश्रा, नवीन मलिक, भूपेन्द्र, प्रवीण यादव, राजेश यादव, पुनीत, सौरभ सिंह का योगदान सराहनीय रहा ।
दोनों प्रतियोगिताओं में कोच अरविन्द यादव, सहायक कोच राजकुमार यादव एवं टीम मैनेजर अजय कुमार यादव का योगदान सराहनीय रहा । पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों के इस उपलब्धि पर पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष योगेश मोहन, महासचिव पंकज कुमार सिंह, हैण्डबाल सचिव के.सी.सिंह एवं सहायक क्रीड़ाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बधाई दी एवं भविष्य के प्रतियोगिताओं के लिये शुभकामनायें दीं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications