गोरखपुर: नवविवाहिता का कुंडी से लटकता मिला शव,दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
सोमवार की सुबह गोरखपुर के बड़हलगंज कस्बे में एक नवविवाहिता का शव कुंडी से लटकता मिला। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया लड़की के पिता ने ससुरालजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहर

गोरखपुर,18 जुलाई: सोमवार की सुबह गोरखपुर के बड़हलगंज कस्बे में एक नवविवाहिता का शव कुंडी से लटकता मिला। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया लड़की के पिता ने ससुरालजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पति व ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दिए तहरीर में महिला के पिता सत्यनारायण प्रजापति ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी सरिता की शादी 9 जून 2021 को बड़हड़गंज क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी अंगद के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना देते हुए प्रताड़ित करते थे। 14 जुलाई की सुबह आठ बजे सूचना मिली कि सरिता कमरे के कुंडी से लटक गई। हम लोग पहुंचे तो उसकी हालत गंभीर थी। उसे तत्काल कस्बे के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति, ससुर, जेठ व जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Crime News: भाभी के प्यार में पागल हुआ देवर, भाई को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
थानाध्यक्ष बड़हलगंज ने बताया कि इस मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए महिला के पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।एक आरोपी की तलाश है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications