Crime News: भाभी के प्यार में पागल हुआ देवर, भाई को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

सतना 18 जुलाई। जिले में एक व्यक्ति ने भाई की हत्या कर दी। युवक कथित तौर पर अपनी भाभी से प्यार करता था। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। पुलिस ने आरोपी भरत साहू को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 Crime

जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत खेरिया कोठार ग्राम में 15 जुलाई की शाम सड़क से डेढ़ सौ मीटर दूर झाड़ियों के बीच 1 अज्ञात युवक का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त संजय चौधरी उम्र 30 साल निवासी ग्राम बरेठी थाना नादान देहात के रूप में हुई थी। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई।

जांच में मामला आया सामने

जांच में यह मामला सामने आया कि मृतक का छोटा भाई भारत चौधरी उम्र 20 साल को अपनी सगी भाभी से एकतरफा मोहब्बत थी। जिसको लेकर म्रतक रोड़ा बन रहे अपने सगे बड़े भाई संजय को बीच के रास्ते से हटाना चाहता था, मृतक संजय चौधरी छोटे भाई के प्यार में रोड़ा बन रहा था यह बात छोटे भाई भारत चौधरी को नागवार गुजरी, उसने अपने भाई को ही बीच रास्ते से हटाने का सोच लिया था।

शराब पिलाकर भाई की की हत्या

15 जुलाई को मृतक संजय चौधरी अपने छोटे भाई भारत चौधरी के साथ अपनी पत्नी शांति बाई को लेकर उसके मायके अहिरगांव चोरहटा छोड़ने गया। जिसके बाद दोनों भाई वहां से चल दिए और सोनौरा ग्राम के पास छोटे भाई भारत चौधरी ने दारू खरीदी और कुछ दूर जाकर खेरिया कोठार ग्राम के पास झाड़ियों के पीछे बैठकर दोनों भाइयों ने शराब पी, तब छोटे भाई ने बड़े भाई को अधिक शराब पिला दिया और इसी दौरान अपने बड़े भाई के पीछे से पत्थर से हमला कर दिया जैसे बड़ा भाई संजय चौधरी बेहोश हो गया तो उसके ऊपर लगातार पत्थरों से हमला करता रहा, पत्थर पटक पटक कर बड़े भाई को छोटे भाई भारत चौधरी ने मौत के घाट उतार दिया, और घटनास्थल से फरार हो गया।

24 घंटे में हुई थी मृतक की सीना का

24 घंटे बाद मृतक की शिनाख्त हुई तब जाकर पुलिस ने मामले की जांच की और इस में यह खुलासा हुआ कि छोटे भाई को भाभी से एकतरफा प्यार था जिसके चलते प्यार में बाधा बन रहे बड़े भाई को कलयुगी छोटे भाई ने मौत के घाट उतार दिया, अमरपाटन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायालय पेश किया जहां से आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+