Railway Update: दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के यात्रियों के लिए रेलवे ने जारी की यह अपडेट
गोरखपुर से दिल्ली चलने वाली गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन को लेकर रेलवे ने नई गाइडलाइन जारी की है। यह ट्रेन बुधवार को गोरखपुर से दिल्ली के लिए रवाना होगी।

Gorakhpur News: रेलवे ने गोरखपुर-दिल्ली विशेष गाड़ी के यात्रियों के लिए आवश्यक सूचना जारी की है। इसके मुताबिक,05064 गोरखपुर-दिल्ली विशेष गाड़ी का संचलन 14 दिसम्बर, 2022 बुधवार को गोरखपुर से इकहरी यात्रा के लिये किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड नियमों का पालन करना होगा।
05064 गोरखपुर-दिल्ली विशेष गाड़ी 14 दिसम्बर, 2022 बुधवार को इकहरी यात्रा हेतु गोरखपुर से 20.55 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 21.33 बजे, बस्ती से 22.03 बजे, गोंडा से 23.35 बजे, दूसरे दिन बुढ़वल से 00.42 बजे, सीतापुर जं. से 03.05 बजे, बरेली से 06.20 बजे, मुरादाबाद से 08.10 बजे तथा गाजियाबाद से 11.10 बजे छूटकर दिल्ली 12.30 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 14, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
स्कैप मुक्त का लक्ष्य निर्धारित रेलवे ने इस वर्ष के अन्त तक क्षेत्रीय रेलवे को पूरी तरह से स्क्रैप मुक्त बनाने का तथा अपने सभी कार्यस्थलों पर 100 प्रतिशत स्क्रैप मुक्त स्थिति हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पूर्वाेत्तर रेलवे ने वर्तमान वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ₹ 145 करोड़ के स्क्रैप लक्ष्य को पार कर लिया है। पूर्वाेत्तर रेलवे 'मिशन जीरो स्क्रैप' के तहत अपने सभी रेलवे संस्थानों, परिसरों एवं इकाइयों को स्क्रैप मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 12 दिसम्बर, 2022 तक पूर्वाेत्तर रेलवे ने ₹ 150.86 करोड़ की स्क्रैप बिक्री हासिल की है, जो कि चालू वित्त वर्ष 2022-23 के लिए रेलवे बोर्ड के ₹ 145 करोड़ के स्क्रैप लक्ष्य से अधिक है।
Gorakhpur News : यात्रियों की राह होगी आसान,रोडवेज चलाएगा 31 अनुबंधित बसें
'मिशन जीरो स्क्रैप' के अभियान को जारी रखते हुये पूर्वाेत्तर रेलवे ने 10800 मीट्रिक टन पी-वे स्क्रैप रेल, 2985 मीट्रिक टन पी-वे स्क्रैप, 6300 मीट्रिक टन लौह एवं अलौह, 259 नं. कण्डम रोलिंग स्टॉक एवं 2490 मीट्रिक टन विविध स्क्रैप जैसे विभिन्न स्क्रैप सामग्री की ई-नीलामी द्वारा 22500 मीट्रिक टन स्क्रैप का निपटारा किया गया है, जिससे परिणामी राजस्व सृजन में मदद मिली है। इसके परिणामस्वरूप स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत स्वच्छ रेलवे परिसर में गुणात्मक सुधार हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications