गोरखपुर: स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के लिए शुरु की यह विशेष सुविधा,आप भी उठाएं लाभ
स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के लिए खास पहल की है।अब मरीजों को जांच कराने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके तहत अब जिला अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 24 घंटे पैथोलॉजी जांच की सुविधा मरीजों को मिलेगी। इमरजे
गोरखपुर,25सितंबर: स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के लिए खास पहल की है।अब मरीजों को जांच कराने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके तहत अब जिला अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 24 घंटे पैथोलॉजी जांच की सुविधा मरीजों को मिलेगी। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को पैथोलॉजी जांच के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

सीएमओ आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि मरीजों को अब जांच के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सभी सीएचसी और पीएचसी पर 24 घंटे पैथोलॉजी जांच की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अस्पतालों पर लैब तकनीशियन तैनात रहेंगे। प्रसव के बाद प्रसूता को कम से कम दो दिन तक डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती रखा जाएगा, जिससे की प्रसव के बाद होने वाली कठिनाइयों को समय पर रोका जा सके।
उन्होंने सीएचसी-पीएचसी से मरीजों को बिना वजह रेफर न करने, गुणवत्तापूर्ण भोजन मुहैया कराने, कर्मचारियों को समय से वेतन देने का निर्देश दिया है। सीएमओ ने सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को क्रियाशील करने का भी निर्देश दिया। गांव के अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन और एंटी स्नेक वेनम अनिवार्य रूप से रखने को कहा गया, जिससे की गांव के मरीज शहर में न आए।
इधर, जिला अस्पताल में भी इसको लेकर सख्ती शुरू हो गई है। एसआईसी ने बताया कि अस्पताल में 24 घंटे पैथोलॉजी संचालित की जा रही है। इसकी मॉनिटरिंग भी हो रही है। इमरजेंसी में भर्ती होने वाले मरीजों का आवश्यकता पडऩे पर एक्स-रे भी किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications