Indian Railway: लावारिस लड़की को प्लेटफॉर्म पर देख सुरक्षा बलों के होश, उठाया यह कदम
NER Gorakhpur News: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा, रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 13 जुलाई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर को प्लेटफार्म सं0-02 पर 17 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त उक्त नाबालिग लड़की को चाइल्ड लाइन, गोरखपुर को सुपुर्द किया गया। 13 जुलाई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट लखनऊ जं0 एवं रेलवे चाइल्ड लाइन स्टाफ को निगरानी के दौरान गाड़ी सं0 15033 (पाटलिपुत्र-लखनऊ जं0 एक्स0) में 08 वर्ष की एक लड़की डरी सहमी हालत में बैठी मिली। उक्त नाबालिग लड़की को चाइल्ड लाइन लखनऊ जं0 को सुपुर्द किया गया।

12 जुलाई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल द्वारा गाड़ी सं0 12554 (वैशाली एक्स0) में यात्री का छूटा 01 एलईडी टीवी मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान पर जमा किया गया। 13 जुलाई 2025 को यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने पर उचित पहचान व सत्यापन के पश्चात टीवी को सुपुर्द किया गया।
11 जुलाई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मसरख, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/कार्य/थावे, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/कार्य/सिधवलिया, राजापट्टी-मसरख के मध्य किमी 41/13-14 के पास बाहरी व्यक्तियों द्वारा रेल भूमि पर अनाधिकृत रूप से 20 झोपड़ी के अवैध अतिक्रमण को शांतिपूर्ण तरीके से मुक्त कराया गया जिसकी कीमत रू0 7,50,000/- आंकी गयी।












Click it and Unblock the Notifications