Nagar Nikay Chunav 2023: गोरखपुर में मेयर के 26 व पार्षद के दो दिनों में बिके 844 पर्चे
गोरखपुर में नगर निकाय चुनाव नामांकन का आज दूसरा दिन था। दो दिनों में मेयर के 26 व पार्षद के 844 पर्चे बिके हैं।

Gorakhpur News: गोरखपुर में नगर निकाय चुनाव के नामाकंन का बुधवार को दूसरा दिन था। इन दो दिनों में गोरखपुर में मेयर के कुल 26 व पार्षद के कुल 844 पर्चे बिके हैं। बुधवार को मेयर के 14 व पार्षद के 427 पर्चे बिके हैं। दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में वाणिज्य संकाय भवन में पार्षदों ने नामांकन पत्र खरीदा।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक, 11 नगर पंचायतों में से पिपराईच से 12 अध्यक्ष और 61 सदस्य, गोला से 2 अध्यक्ष और 45 सदस्य, बड़हलगंज से 8 अध्यक्ष औऱ 58 सदस्य, बांसगांव से 4 अध्यक्ष और 27 सदस्य, सहजनवां से 6 अध्यक्ष और 62 सदस्य, घघसरा बाजार से 19 अध्यक्ष और 41 सदस्य, पीपीगंज से 19 अध्यक्ष व 119 सदस्य, नगर पंचायत मुण्डेरा बाजार और उरूवा बाजार से 11 अध्यक्ष, चौमुखा से 4 अध्यक्ष और संग्राम पुर उनवल से सिर्फ 47 सदस्य पदों के नामांकन फॉर्म की बिक्री हुई।
Indian Railway Gorakhpur ने दो टीटीई को किया निलंबित, जानिए किस मामले में हुई यह कार्रवाई
एडीएम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी पर्चा खरीदने को लेकर लोगों में कॉफी उत्साह देखा गया। इन फार्मो के जमा होने के बाद स्क्रूटनिंग की प्रक्रिया की जाएगी। गोरखपुर नगर निगम का महापौर का सीट पहली बार सामान्य हो गया है। इसलिए इस बार मेयर पद के लिए ज्यादा लोगों की दावेदारी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications