Indian Railway Gorakhpur ने दो टीटीई को किया निलंबित, जानिए किस मामले में हुई यह कार्रवाई
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर प्रशासन ने जेई की पिटाई मामले कार्रवाई करते हुए दो टीटीई को निलंबित कर दिया है।

Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने जेई पिटाई मामले में वीडियो वायरल होने के बाद दो टीटीई को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही जीआरपी ने तीन टीटीई सहित 6 लोगों पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी। 6 अप्रैल को कुछ टीटीई ने एक साथ मिलकर जेई की पिटाई कर दी थी।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 से ट्रेन पकड़ने आए बस्ती आवास विकास में जेई के पद पर कार्यरत अंसार अली का टीटीई से विवाद हो गया दरअसल, अंसार ने जल्दबाजी में जनरल टिकट पर कुशीनगर एक्सप्रेस में बैठ गए। इसके बाद उन्होंने टीटीई से टिकट बनाने के लिए कहा। तुम सुनते ही टीटीई भड़क गया। दोनों में हाथपाई भी हुई । इसके बाद टीटीई ने कई थप्पड जेई को मार दिया और जीआरपी थाने में केस भी दर्ज करायी।
जीआरपी थाने के इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह ने बताया, टीटीई मजहर हुसैन की अंसार अली के खिलाफ शिकायत पर कई धाराओं में मुकमदा दर्ज हुआ है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद रेल प्रशासन ने टीटीई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो टीटीई को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications