UP: देवरिया नरसंहार पर बोले Ravi Kishan- 'आरोपियों को मिलेगी कठोर सजा, नहीं बचेगा कोई'

Ravi Kishan News Gorakhpur: गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने बुधवार को बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में भर्ती देवरिया नरसंहार में घायल बच्चे का हाल जाना। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।

नहीं बचेगा कोई दोषी सांसद रवि किशन ने कहा कि देवरिया की घटना से मन बहुत दु:खी है। मैं नि:शब्द हूं क्या बोलूं । यह एक ह्दयविदारक घटना है। ऐसी घटना का होना निंदनीय है। एक साथ इतनी लोगों की हत्या बहुत दर्दनाक है। खुद मुख्यमंत्री की नजर इस पूरी घटना पर है। दोषियों को कठोरतम सजा मिलेगी। कोई बचेगा नहीं।

ravi

डॉक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए सांसद ने बीआडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से बच्चे का हालजान जाना और डॉक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि बच्चे की हालत में पहले से सुधार है। उपचार से फायदा है। डॉक्टर 24 घंटे बच्चे की देखरेख में लगे हैं।

यह किसी तरह स्वीकार्य नहीं है सांसद रवि किशन ने कहा कि इस तरह से आक्रोश में आ जाना कि किसी का परिवार ही खत्म हो जाए। यह किसी तरह स्वीकार्य नहीं है। जानकारी के मुताबिक, इस मामले में 16 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इस पूरे मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। शासन व प्रशासन दोषियों को सख्त सजा देने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+