Gorakhpur News : रवि किशन के बड़े भाई का मुंबई में निधन

गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला के बड़े भाई राम किशन की मुबंई के नानावती हॉस्पिटल में रविवार को मौत हो गयी।

ravi

Gorakhpur News: फिल्म स्टार व गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला के बड़े भाई राम किशन शुक्ला का रविवार को हार्ट अटैक से मौत हो गयी। रविवार दोपहर उनकी तबियत अचानक खराब होने के बाद उन्हें नानावती हॉस्पिटल भर्ती कराया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीन भाइयों में एक साल में दो भाईयों की मौत से रवि किशन के परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है।

भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने ट्वीट कर अपने भाई राम किशन शुक्ला की मौत की जानकारी दी। सांसद ने ट्वीट में लिखा कि 'दुःखद मेरे बड़े भाई श्री रामकिशन शुक्ला जी का अचानक ह्रदय गति रुकने के कारण मुंबई के नानावटी अस्पताल में दोपहर 12 बजे निधन हो गया है। महादेव से प्रार्थना है कि अपने श्री चरणों में स्थान दे ओम् शान्ति शान्ति शान्ति'।

राम किशन शुक्ला रवि किशन से बड़े थे और मुबंई में ही उनका फिल्मों का काम देखते थे। जब यह खबर रवि किशन बाहर थे। सूचना मिलते ही तत्काल मुबंई के लिए रवाना हो गये। राम किशन का 25 साल का बेटा है जो कि सरकारी नौकरी में कार्यरत है, जबकि पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है।

सीएम योगी ने जताया शोक जैसे ही रवि किशन ने ट्वीट के माध्यम से भाई के मौत की सूचना दी,उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करने वालों का भरमार लग गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रवि किशन के भाई की मौत पर दु:ख जताया है। भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह, समरेन्द्र विक्रम सिंह,जय यदुवंशी,पुनीत,पवन दूबे,विनोद कुमार,सभी सांसद व विधायक सहित अन्य लोगों ने भी शोक व्यक्त किया ।

Recommended Video

    गृह क्लेश ने लील ली 4 ज़िंदगियाँ, इलाके में फैली सनसनी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+