MMMUT में नवप्रवेशित स्नातक छात्र छात्राओं के लिए आयोजित हुआ ओरिएंटेशन एंड इंडक्शन कार्यक्रम,कुलपति ने की अपील

MMMUT Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सत्र 2025-2026 में नवप्रवेशित स्नातक छात्र छात्राओं के लिए आयोजित हो रहे इक्कीस दिवसीय ओरिएंटेशन एंड इंडक्शन कार्यक्रम का आज उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जय प्रकाश सैनी जी रहे। कार्यक्रम स्थल आगमन पर अधिष्ठाता छात्र मामले प्रो वी के गिरि ने कुलपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि सहित अन्य अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्षगण ने दीप प्रज्ज्वलन कर एवं मां सरस्वती तथा पंडित मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अधिष्ठाता छात्र मामले प्रो वी के गिरि ने स्वागत वक्तव्य दिया।

कुलपति प्रो जे पी सैनी जी ने नवप्रवेशित छात्रों को अच्छी रैंक पाकर मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने के लिए बधाई दी| अपनी बात शुरू करते हुए कुलपति जी ने कहा कि आप देश की टॉप 100 यूनिवर्सिटी में से एक में पढ़ने आए हैं। विवि का पूरा प्रयास रहेगा कि यहाँ पर आपका जीवन यथासंभव कष्टरहित हो, पर फिर भी कुछ कठिनाईयां आएंगी ही और आपको उनका सामना करना पड़ेगा| इन कठिनाइयों को भी पढ़ाई और अपनी ट्रेनिंग का हिस्सा समझें। उन्होंने कहा कि इस संस्थान से अब तक छात्र छात्राओं के कुल 59 बैच पासआउट हो चुके हैं और यहां प्रवेश पाकर आप इस संस्थान की 63 वर्षों की गौरवशाली परम्परा और एक विशाल मालवीयन परिवार का हिस्सा बन रहे हैं जो एक उपलब्धि है। इस संस्थान के छात्र केवल भारत में ही नहीं बल्कि ढेर सारे अन्य देशों में प्रतिष्ठित पदों पर काम कर रहे हैं।

mmmut

उन्होंने कहा कि आप जीवन के नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं जहां माता पिता पर आपकी निर्भरता कम होगी, पर आप पर सही राह चुनने और उसपर चलने की जिम्मेदारी बढ़ेगी। आपको अपने स्कूली जीवन के मुकाबले ज्यादा स्वायत्तता मिलेगी पर आपको उसका सदुपयोग कर अपना भविष्य निर्मित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप अपने स्नातक अध्ययन के दौरान जितनी मेहनत करेंगे, आगे के जीवन में उतना सुकून और आराम रहेगा। आप जितना संघर्ष करेंगे उतना तपेंगे और जितना तपेंगे उतना निखरेंगे। इसलिए जरूरी है कि आप अपने जीवन का लक्ष्य तय करें और उसको प्राप्त करने के लिए जो भी संभव हो वह सब करें। एक कविता की पंक्तियों 'मंज़िल उन्हें ही मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नही होता, हौसलों से उड़ान होती है' के उदाहरण से उन्होंने कहा कि पढ़ाई और ट्रेनिंग के दबाव आपके भीतर हौसला पैदा करेंगे, आपको मजबूत बनाएंगे, आपने विपरीत परिस्थितियों में डटे रहने की काबिलियत पैदा करेंगे, कठिन से कठिन परिस्थितियों में निर्णय ले सकने की क्षमता विकसित करेंगे।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय लगभग सभी विभागों में आधुनिक प्रयोगशालाओं की स्थापना कर रहा है। आप इन प्रयोगशालाओं से जुड़िए और सीखने का प्रयास करिये। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का फोकस इंटरडिसिप्लिनरी अध्ययन पर है। इसके लिए सभी विभाग कई माइनर डिग्री कोर्स शुरू कर रहे हैं। आपका जिस भी फील्ड में इंटरेस्ट है, उससे जुड़ा हुआ माइनर डिग्री कोर्स पढ़िए और अपने कौशल में वृद्धि करिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय सैटलाइट निर्माण, वी एल एस सी डिजाइन, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, चिप टू स्टार्टअप आदि की दिशा में काम कर रहा है। संभावनाएं अपार हैं। आप की जिस भी क्षेत्र में रुचि है, उस क्षेत्र में कौशल अर्जित कीजिए।

उपस्थित छात्रों को अधिष्ठाताओं- प्रो वी के गिरी, प्रो वी के मिश्र, प्रो आर के यादव, प्रो जय प्रकाश एवं विभागाध्यक्षगण डॉ एस एन सिंह, प्रो बी के पांडेय, डॉ रवि शंकर, प्रो राकेश कुमार, प्रो ए के मिश्र, प्रो एस के सोनी, प्रो डी एस सिंह, प्रो प्रभाकर तिवारी, प्रो संजय मिश्र, नियंता प्रो ए के पांडेय, परीक्षा नियंत्रक डॉ देवेंद्र कुमार भट्ट, अध्यक्ष आई टी आर सी प्रो एस पी सिंह एवं ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रमुख प्रो वी के द्विवेदी ने भी संबोधित किया| कार्यक्रम का संचालन विवि संपर्क अधिकारी डॉ अभिजित मिश्र ने किया| ओरिएंटेशन के दौरान छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों, कार्यशालाओं, पुस्तकालय, सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र, स्टेडियम सहित विभिन्न केंद्रीय सुविधाओं का भ्रमण भी कराया गया| कार्यक्रम के दौरान विवि के विभिन्न शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी सहित प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे|

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+