एमएमयूटी करेगा विदेशी विश्वविद्यालयों से करार,तकनीकी शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय शैक्षणिक गतिविधियों व शोध के क्षेत्र में परस्पर बढ़ावा देने के लिए 15 देशों के कुल 34 विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू साइन करेगा। इसे लेकर विवि प्रशासन जोर-शोर से तैयारियां कर रहा
Gorakhpur: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय शैक्षणिक गतिविधियों व शोध के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए नए प्रयोग कर रहा है। विश्वविद्यालय ने छात्रों में तकनीकी ज्ञान को बढ़ाने के लिए विदेशी विश्वविद्यालयों से करार किया है। इसमें 15 देशों के 34 विश्वविद्यालय शामिल हैं। इन देशों से करार किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन से कुलपतियों और राजदूतों के साथ बैठक की थी। इसमें एमएमएमयूटी के कुलपति भी शामिल थे। कुलपति के मार्ग दर्शन पर एमएमएमयूटी ने अपनी कार्य योजना तैयार कर ली है। अलग-अलग विश्वविद्यालयों के साथ अलग- अलग विषय और शोध क्षेत्र का निर्धारण किया गया है।
विश्व विद्यालय ने रोबोटिक्स पर आटोमेटिक कंट्रोल, एयरोनाटिकल के क्षेत्र में नई तकनीक विकसित करने, कम्प्यूटर साइंस में साइबर सिक्योरिटी, नेटवर्किंग व हेल्थ डाटा एनालिसिस, सिविल इंजीनियरिंग में रेनफोर्स्ड कंक्रीट एंड मेटल बिल्डिंग्स एंड स्ट्रक्चर्स समेत इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग आदि विषयों के विभिन्न पहलुओं पर शोध कार्य होंगे।












Click it and Unblock the Notifications